एसवाईएल से अपने हिस्से का पानी लेकर रहेगा हरियाणा: खट्टर

सतलुज यमुना ¨लक नहर से हरियाणा राज्य अपने हिस्से का पानी लेकर रहेगा। दक्षिण हरियाणा पानी की कमी से जूझ रहा है। सुप्रीम कोर्ट इस संबंध में पहले ही अपना आदेश पारित कर चुका है। इस आदेश को लागू किया जाना ही पें¨डग है। यह बात पठानकोट में पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा के निवास पर रविवार सुबह हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 03:16 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 03:16 PM (IST)
एसवाईएल से अपने हिस्से का पानी लेकर रहेगा हरियाणा: खट्टर
एसवाईएल से अपने हिस्से का पानी लेकर रहेगा हरियाणा: खट्टर

श्याम,पठानकोट

सतलुज यमुना ¨लक नहर से हरियाणा राज्य अपने हिस्से का पानी लेकर रहेगा। दक्षिण हरियाणा पानी की कमी से जूझ रहा है। सुप्रीम कोर्ट इस संबंध में पहले ही अपना आदेश पारित कर चुका है। इस आदेश को लागू किया जाना ही पें¨डग है। यह बात पठानकोट में पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा के निवास पर रविवार सुबह हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। खट्टर ने कहा कि हरियाणा एसवाईएल से पानी लेने का हक कभी नहीं छोड़ेगा।

खट्टर रविवार को जम्मू-कश्मीर के अपने प्रवास से लौट रहे थे। इसी बीच वह अपने संघ के साथी रहे पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा एवं उनके भाई राम प्रसाद से मिलने के लिए पठानकोट रुके। वह हैलीकॉप्टर से पठानकोट एयरपोर्ट उतरे और सीधे अश्वनी के घर पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों से मुलाकात भी की। पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा के भाई राम प्रसाद के साथ खट्टर ने बैठक उनके घर के एक कमरे में अलग से की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए खट्टर ने कहा कि पठानकोट के साथ उनका पुराना ताल्लुक है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनकी पंजाब की कांग्रेस सरकार अथवा अभय चौटाला के साथ कोई अंडर स्टैं¨डग नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी सीधी अंडर स्टैं¨डग हरियाणा की जनता के साथ है। वह वही कर रहे हैं जो हरियाणा की जनता चाहती है। बीते कल जब वह जम्मू-कश्मीर में थे तो उन्होंने फोन करके अश्वनी शर्मा से सुबह का ब्रेक फास्ट उनके घर करने व पार्टी

वर्करों से करने की इच्छा व्यक्त की। खट्टर ने अश्वनी का पुराने वर्करों के साथ मी¨टग करवाने के लिए शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर खट्टर से मिलने के लिए सुजानपुर के विधायक पूर्व पूर्व डिप्टी स्पीकर पंजाब दिनेश ठाकुर,पठानकोट नगर निगम के मेयर अनिल वासुदेवा,पूर्व विधायक सीमा कुमारी,वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश महाजन,जिला भाजपा के अध्यक्ष अनिल रामपाल,जिला भाजपा महामंत्री विपिन महाजन एवं राकेश शर्मा आदि भी थे। रेवाड़ी दुष्कर्म में परिचित शामिल

मुख्यमंत्री ने रेवाड़ी दुष्कर्म मामले में विपक्ष की ओर से इस्तीफा मांगे जाने को इस आधार पर ठुकरा दिया कि यह मामला परिचितों के बीच का है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म में शामिल तीन लोगों की पहचान हो गई है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म करने वाले पीडित पक्ष के परिचित थे। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि दुष्कर्म में परिचितों का शामिल होना बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। कानून उन पर सख्त कार्रवाई करेगा।

chat bot
आपका साथी