जीओजी ने किया पशु अस्पताल का निरीक्षण

जीओजी मनवाल ब्लॉक के अध्यक्ष ठाकुर ओम सिंह डडवाल ने पशु अस्पताल मनवाल का औचक निरीक्षण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Aug 2020 09:37 PM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 09:37 PM (IST)
जीओजी ने किया पशु अस्पताल का निरीक्षण
जीओजी ने किया पशु अस्पताल का निरीक्षण

संवाद सहयोगी, मामून : जीओजी मनवाल ब्लॉक के अध्यक्ष ठाकुर ओम सिंह डडवाल ने पशु अस्पताल मनवाल का औचक निरीक्षण किया गया। डॉक्टर गुलशन चंद ने बताया कि अस्पताल में दो डॉक्टर उपस्थित हैं। अस्पताल में सभी दवाइयां खत्म हो गई है। किसानों और पशुपालकों को अब दवाइयां बाहर से खरीदनी पड़ रही है। एक्स-रे लैब में एक्सरे मशीन भी नहीं है। अब टेस्ट करवाने के लिए बाहर भेजना पड़ रहा है। अस्पताल में जनरेटर भी नहीं है और दर्जा चार कर्मचारी की भी कमी है। अध्यक्ष ओम सिंह ने बताया कि इन की रिपोर्ट बनाकर अपने उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। सरकार से मांग की गई है कि पशु अस्पताल का भी ध्यान रखा जाए। इस मौके पर डॉक्टर गुलशन चंद्र, अमन, गौरव, सौरभ, ठाकुर शक्ति सिंह, ठाकुर अजय सिंह किट्टी आदि मौजूद थे। वहीं, डिप्टी डायरेक्टर कुलभूषण शर्मा ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से डॉक्टरों की भर्ती हो चुकी है। पुलिस वेरिफिकेशन हो रही है जल्दी ही जिला पठानकोट को और डॉक्टर मिल जाएंगे और कमी को पूरा किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी