मांगें पूरी नहीं होने पर सरकार के खिलाफ गरजे कर्मचारी

जल सप्लाई एंड सैनिटेशन यूनियन ने जिला पठानकोट के कर्मचारियों मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 04:02 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 04:02 PM (IST)
मांगें पूरी नहीं होने पर सरकार के खिलाफ गरजे कर्मचारी
मांगें पूरी नहीं होने पर सरकार के खिलाफ गरजे कर्मचारी

संवाद सहयोगी, सुजानपुर/ पठानकोट: पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशाप वर्कर यूनियन जल सप्लाई एंड सैनिटेशन जिला पठानकोट के कर्मचारियों मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन किया। चेयरमैन सतीश शर्मा, प्रधान रजिदर कुमार, महासचिव सुरेश कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार सरकारी विभागों का निजीकरण कर रही है, इससे कर्मचारियों में भारी निराशा पाई जा रही है। जल स्त्रोत डिपार्टमेंट में अधिकारियों, कर्मचारियों की छंटनी करने का पत्र निकाला गया है उसको वापस लिया जाए। सरकार मांगे पूरी करने के बजाये कर्मचारियों का ध्यान भटकाने के लिए कर्मचारी विरोधी पत्र निकाल रही है जिसका विरोध होगा।

कर्मचारियों की मुख्य मांगे छठा वेतन आयोग 1 जनवरी 2016 से दिया जाए, डीए की बकाया किस्तें दी जाए, 200 रुपये प्रतिमाह टैक्स वापस लिया जाए, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए, जूनियर टेक्नीशियन को 10300+3200  ग्रेड पे स्केल दिया जाए, सभी कर्मचारियों को कैशलेस मेडिकल सुविधा दी जाए,तीन दर्जा चार कर्मचारियों के सर्विस रूल बनाए जाए, ठेका कर्मचारियों किरत कमिश्नर कानून लागू किया जाए।

इस मौके पर कोषाध्यक्ष मोहन सिंह, कुलदीप शर्मा ,बलवंत सिंह ,अश्विनी शर्मा, ताराचंद, कुलदीप शर्मा, गुरदीप सैनी, गोवर्धन सिंह, रविदर कुमार, पवन कुमार, तिलक राज, विजय कुमार, राजकुमार विजय कुमार, रमेश लाल, रविदर कुमार, सुशील शर्मा, सुरेंद्र सैनी, विजय कुमार, बलविदर सिंह, यशपाल, दलजीत सिंह, राजीव सिंह, अविनाश चंद्र, रमेश कुमार व राकेश शर्मा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी