नए एरिया को ट्रस्ट में शामिल करवा विकास कार्यों में लाई जाएगी तेजी: विज

चेयरमैन विभूति शर्मा ने कहा कि नगर सुधार ट्रस्ट में कुल 9 सदस्य होते हैं जिसमें एसडीएम एक्सईएन व डीटीपी तीन सरकारी अधिकारी होते हैं। वर्तमान समय में कमेटी में अभी तक यह तीन अधिकारी ही शामिल थे। अधिकारियों की व्यस्तता के चलते मीटिग करने में दिक्कतें आ रही थी जिसके बाद इसमें शामिल छह और सदस्यों को नियुक्त करने के लिए निकाय विभाग को लिखा गया था।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 03:05 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 03:05 PM (IST)
नए एरिया को ट्रस्ट में शामिल करवा विकास कार्यों में लाई जाएगी तेजी: विज
नए एरिया को ट्रस्ट में शामिल करवा विकास कार्यों में लाई जाएगी तेजी: विज

जागरण संवाददाता, पठानकोट: नगर सुधार ट्रस्ट की सारी बाडी पूरी होने के बाद अब शहर के विकास कार्यो को पारित करवाने के लिए मुश्किलें पेश नहीं आएंगी। आने वाले दिनों में कोशिश रहेगी कि नए जुड़े इलाकों को नगर सुधार ट्रस्ट में शामिल करवाकर वहां विकास कार्य करवाए जाएं। यह बात विधायक अमित विज ने वीरवार को नगर सुधार ट्रस्ट के नए नियुक्त किए गए ट्रस्टियों द्वारा पदभार संभालने के बाद कही। इससे पूर्व नियुक्त किए ट्रस्टियों ने चेयरमैन विभूति शर्मा के नेतृत्व में विधिवत रूप से अपना पदभार संभाला।

चेयरमैन विभूति शर्मा ने कहा कि नगर सुधार ट्रस्ट में कुल 9 सदस्य होते हैं, जिसमें एसडीएम, एक्सईएन व डीटीपी तीन सरकारी अधिकारी होते हैं। वर्तमान समय में कमेटी में अभी तक यह तीन अधिकारी ही शामिल थे। अधिकारियों की व्यस्तता के चलते मीटिग करने में दिक्कतें आ रही थी, जिसके बाद इसमें शामिल छह और सदस्यों को नियुक्त करने के लिए निकाय विभाग को लिखा गया था। छह सदस्यों में से तीन निगम के पार्षद होते हैं जबकि, तीन शहर के गणमान्य लोगों को इसका सदस्य नियुक्त किया जाता है। पार्षदों में विक्रम विक्कू, विजय कुमार व दर्शन कौर ने आज अपना कार्यभार संभाल लिया है। जबकि, तीन गणमान्यों में से आज राजीव महाजन बंटी ने ही अपना कार्यभार संभाला है। डाक्टर शोभा पाराशर व डाक्टर सुदर्शन अग्रवाल भी जल्द ही अपना कार्यभार संभाल लेंगे। उन्होंने कहा कि टीम पूरी होने के बाद अब रुटीन में यहां मीटिगे होंगी वहीं विकास कार्यों को पारित करवाने के लिए भी अधिकारियों पर पूरी तरह से निर्भर नहीं होना पड़ेगा। विधायक अमित विज ने कहा कि सारी टीम शहर के विकास के लिए कार्य करेगी। कमेटी का गठन होने के बाद अब ट्रस्ट को अपने प्रोजेक्टों को पारित करवाने के साथ-साथ शुरू करवाने में दिक्कतें पेश नहीं आएंगी।

इस मौके पर मेयर पन्ना लाल भाटिया, डिप्टी मेयर अजय कुमार, पार्षद जोगिद्र पहलवान, चेयरमैन अवतार सिंह कलेर, पार्षद रजनी ठाकुर, पार्षद नितिन लाडी, पार्षद रमेश शर्मा, कांग्रेस नेता आशीष विज सहित अन्य भी थे।

chat bot
आपका साथी