एक माह में 196 कर्मी सेवानिवृत्त, सरकार करे भर्ती

रणजीत सागर बांध परियोजना (आरएसडी) से सितंबर में 196 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं। इससे शेष कार्यरत कर्मचारियों पर अधिक बोझ पड़ गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Oct 2020 01:14 AM (IST) Updated:Tue, 06 Oct 2020 05:11 AM (IST)
एक माह में 196 कर्मी सेवानिवृत्त, सरकार करे भर्ती
एक माह में 196 कर्मी सेवानिवृत्त, सरकार करे भर्ती

संवाद सहयोगी, जुगियाल : रणजीत सागर बांध परियोजना (आरएसडी) से सितंबर में 196 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं। इससे शेष कार्यरत कर्मचारियों पर अधिक बोझ पड़ गया है। सोमवार को क्लेरिकल यूनियन के जिला संयोजक गुरनाम सिंह सैनी की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने बैठक की। नये कर्मचारियों की भर्ती को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही बांध परियोजना कार्य को सुचारू रूप मे चलवाने की मांग की। गुरनाम सिंह सैनी, फोरमैन एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह व सतिदर पराशर ने बताया कि नए कर्मचारी न आने के कारण उन पर अतिरिक्त बोझ बढ़ा है। पंजाब सरकार पुर्नगठन पालिसी को रद करे। पिछले माह परियोजना से 20 अधिकारी व 176 कर्मचारी सेवामुक्त हुए है, जिस कारण कार्यालयों व फील्ड में कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गया है। इस मौके पर कर्मचारी दल के प्रधान सलविद्र सिंह, सतेंद्र पराशर, योगेश्वर सलारियां, निर्वेश डोगरा, लखविदर सिंह, सुलखन, रणजीत सिंह, यश पाल व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी