बिजली रेट बढोतरी के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

सिहोड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर विनोद कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का पुतला जलाकर बिजली दरों की बढोतरी के विरोध में रोष प्रदर्शन भी किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jan 2020 05:50 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jan 2020 06:10 AM (IST)
बिजली रेट बढोतरी के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
बिजली रेट बढोतरी के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

संवाद सहयोगी, सिहोड़ा : सिहोड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर विनोद कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का पुतला जलाकर बिजली दरों की बढोतरी के विरोध में रोष प्रदर्शन भी किया गया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झूठ बोलकर सत्ता तो हासिल कर ली, लेकिन तीन वर्ष में भी चुनावी वायदे पूरे नहीं कर पाई। उन्होंने बिजली पांच रूपये युनिट देने का वायदा किया था, लेकिन 12 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली दी जा रही है। कांग्रेस पार्टी लोगों से किए वायदों को पूरा करने में असफल रही है। इस मौके पर चिमन लाल, किशन चंद, मंगल दास, प्रेम दयाल, जसवंत राज, करन चंद, बूटी राम, अश्वनी कुमार, केवल शर्मा भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी