हायर अथारिटी के आदेश पर ही चलेगी बस सेवा

किसान जत्थेबंदियों ने पांच नवंबर को सांकेतिक धरने की चेतावनी दी है। इसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Nov 2020 08:00 AM (IST) Updated:Thu, 05 Nov 2020 08:00 AM (IST)
हायर अथारिटी के आदेश पर ही चलेगी बस सेवा
हायर अथारिटी के आदेश पर ही चलेगी बस सेवा

जागरण संवाददाता, पठानकोट : किसान जत्थेबंदियों ने पांच नवंबर को सांकेतिक धरने की चेतावनी दी है। इसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। वहीं बस सेवा चलाने को लेकर देर शाम तक फैसला नहीं हो पाया। रोडवेज डिपो के जनरल मैनेजर दर्शन सिंह गिल ने कहा कि बस के संचालन पर अंतिम फैसला हायर अथारिटी जारी करेगी। यदि सुबह 12 से 4 बजे तक बस सर्विस को बंद करने के लिए कहती है तो बसें बंद रहेंगी। शाम छह बजे तक डिपो प्रबंधन को हायर अथारिटी से आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। उधर, ट्रेड यूनियन नेता कामरेड शिव कुमार व जम्हूरी किसान सभा नेता बलवंत सिंह घोह ने कहा कि किसानों द्वारा जारी सांकेतिक धरने को वह अपना पूर्ण समर्थन देंगे।

chat bot
आपका साथी