बिना नक्शा पास करवाए चल रहे छह निर्माण कार्य रुकवाए

नगर निगम की बिल्डिग ब्रांच ने एक्शन में आते हुए बिना नक्शा तथा नक्शा के विपरीत निर्माण करवा रहे लोगों पर शिकंजा कसते हुए तीन दिनों में छह लोगों पर कार्रवाई की है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Apr 2019 12:22 AM (IST) Updated:Tue, 23 Apr 2019 12:22 AM (IST)
बिना नक्शा पास करवाए चल रहे छह निर्माण कार्य रुकवाए
बिना नक्शा पास करवाए चल रहे छह निर्माण कार्य रुकवाए

जासं, पठानकोट : नगर निगम की बिल्डिग ब्रांच ने एक्शन में आते हुए बिना नक्शा तथा नक्शा के विपरीत निर्माण करवा रहे लोगों पर शिकंजा कसते हुए तीन दिनों में छह लोगों पर कार्रवाई की है। शहर के इंदिरा कालोनी, अबरोल नगर, ईशा नगर, लमीनी व मिशन रोड एरिया में बिल्डिग ब्रांच ने तीन दिनों तक लगातार ड्राइव चलाकर छह ऐसे लोग पाए जिनके पास या तो नक्शा नही था या फिर नक्शा के विपरीत कार्य करवाया जा रहा था। बिल्डिग इंस्पेक्टरों ने तुरंत प्रभाव से काम बंद करवाया ओर उन्हें एक सप्ताह के भीतर-भीतर आनलाइन नक्शा अप्लाई करने के बाद शाखा को रिपोर्ट देने के लिए कहा है। जबाव न देने की सूरत में निगम की और से उन्हें पहले एमसी एक्ट की धारा 270 के तहत नोटिस जारी किया जाएगा। अगर उसका जबाब नहीं दिया तो निगम की ओर से दूसरी बार एमसी एक्ट की धारा 269 के तहत नोटिस जारी किया जाएगा। अगर तब भी धारक अपना जबाव नहीं देते तो निगम के पास उक्त बिल्डिग को गिराने का अधिकार प्राप्त हो जाएगा। इस बात की पुष्टि पठानकोट नगर निगम की बिल्डिग ब्रांच के इंस्पेक्टर सोनिया मल्होत्रा व रणदीप कौर ने की।

जानकारी के अनुसार नगर निगम की और से पिछले माह भी विशेष अभियान चलाकर बिना नक्शा पास करवाए काम करवाने वालों पर शिकंजा कस्ते हुए 18 के करीब लोगों के चालान काटे थे। उसके बाद अभियान धीमा हो गया जिसका फायदा उठाते हुए कई लोगों ने फिर से बिना नक्शा पास करवाए काम शुरु करवा दिया गया। निगम प्रशासन को इस संबंधी पिछले कुछ दिनों से लगातार शिकायतें मिल रही थी कि कई लोग अपनी मर्जी से बिल्डिग के सज्जे बढ़ा कर काम कर रहे हैं। शिकायतों के बाद निगम प्रशासन ने शहर व इसमें शामिल एरिया में चल रहे निर्माण कार्यों को चैक करने के लिए कहा था। सूत्रों का कहना है कि अगले सप्ताह से निगम का हिस्सा बने ग्रामीण एरिया में विशेष ड्राइव चलाई जाएगी। कारण, उक्त एरिया में भी कई लोग बिना नक्शा पास करवाए निर्माण करवा रहे हैं। उन्हें लगता है कि शायद उन पर नक्शा पास करवाने की योजना लागू नहीं होती जबकि, अब वह शहर का हिस्सा हैं जो नियम शहरी आबादी पर लागू होते हैं वह उन पर भी लागू होंगे।

बिल्डिग ब्रांच के सूत्रों अनुसार ब्रांच के तीनों बिल्डिग इंस्पेक्टरों को एरिया डिवाइड कर अपने-अपने एरिया में चल रहे निर्माण कार्यों को चैक करने के लिए कहा गया है। तीनों बिल्डिग इंस्पेक्टर रणदीप कौर व सोनिया मल्होत्रा ने अपने-अपने एरिया में चल रहे 25 निर्माण कार्यों को चैक किया। टीम ने लमीनी, ईशा नगर, मिशन रोड, अबरोल नगर, इंदिरा कालोन आदि एरिया को चैक किया। चैकिग के दौरान रिहायशी निर्माण करवा रहे 6 धारक ऐसे पाए गए जिनके पास नक्शा नहीं था। नक्शा मांगने पर वह आलतू-फालतू बाते करने लगे। टीम ने तुरंत प्रभाव से निर्माण कार्य रुकवा दिया। उन्होंने कहा कि लमीनी व मिशन रोड में रुकवाए गए दोनों कार्य कर्मशियल थे। जबकि, लमीनी, अबरोल नगर व इंदिरा कालोनी में रेजीडेंशन कार्य था।

chat bot
आपका साथी