सिविल के ब्लड बैंक में बी-पॉजिटिव ग्रुप खत्म, 20 के करीब लोग खाली हाथ लौटे

सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक में बी पॉजिटिव ब्लड ग्रुप की कमी आ गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 May 2020 06:00 AM (IST) Updated:Thu, 21 May 2020 06:07 AM (IST)
सिविल के ब्लड बैंक में बी-पॉजिटिव ग्रुप खत्म, 20 के करीब लोग खाली हाथ लौटे
सिविल के ब्लड बैंक में बी-पॉजिटिव ग्रुप खत्म, 20 के करीब लोग खाली हाथ लौटे

संवाद सहयोगी, पठानकोट: सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक में बी पॉजिटिव ब्लड ग्रुप की कमी आ गई है। बुधवार को बी पॉजिटिव ग्रुप का रक्त प्राप्त करने पहुंचे 20 के करीब लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। जिन्होंने बाहर प्राइवेट प्रति यूनिट हजार रुपए चुकाने पड़े। बी- पॉजिटिव को छोड़ बाकी सभी ग्रुप के यूनिट 100 रह गए हैं। सिविल अस्पताल पठानकोट में रोज 50 के करीब लोग रक्त प्राप्त करने के लिए पहुंचते है।

यहा पर उन्हें बदले में रक्त देना पड़ता है और निशुल्क ब्लड उपलब्ध करवाया जाता है। रक्त के बदले रक्त भी प्राप्त होता है अगर मरीज प्राइवेट अस्पताल दाखिल है तो उसके परिजन को रक्त के बदले रक्त ओर एक हजार रूपए एक यूनिट के अलग से देने पड़ते है। वहीं, अस्पताल के ब्लड बैंक में बी-पॉजिटिव ग्रुप के पिछले कुछ समय से इस ग्रुप के ब्लड की अधिक डिमाड बढ़ी है। यही कारण है कि अब बी पॉजीटिव ब्लड का टोटा हो गया है। अस्पताल प्रशासन ब्लड की कमी को पूरा करेन के लिएण् समाज सेवी संस्थाओं से सहयोग को संपर्क जुटा रहा है। कैंसर पीड़ित को नहीं नहीं मिला ब्लड

सिविल अस्पताल पठानकोट की इमरजेंसी वार्ड में उपचाराधीन कैंसर पीड़ित महिला भोली देवी निवासी सेली कुलिया ने बताया कि बुधवार को डॉक्टर ने उन्हें रक्त चढ़ाने के लिए बोला। जब उसके परिजन ब्लड बैंक में रक्त प्राप्त करने के लिए पहुंचे तो उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। बाद में कड़ी मशकत करने के बाद उसके परिजनों ने रक्त प्राप्त कर उपचार करवाया। अस्पताल से लोगों को बड़ी आस होती है और अगर यहा पर ब्लड न मिले तो बाहर महंगे दाम चुकाकर भी ब्लड ले पाना संभव नहीं होता है।

chat bot
आपका साथी