कैप्टन सरकार पर बरसे अकाली

शिरोमणी अकाली दल ने कैप्टन सरकार पर चार साल में एक भी वादा पूरे न करने का आरोप लगाया है

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 10:52 PM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 10:52 PM (IST)
कैप्टन सरकार पर बरसे अकाली
कैप्टन सरकार पर बरसे अकाली

संवाद सहयोगी, पठानकोट

शिरोमणी अकाली दल ने कैप्टन सरकार पर चार साल में एक भी वादा पूरे न करने का आरोप लगाया है। यह आरोप रविवार को जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने लगाया।

उन्होंने दल के वर्करों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिदर सिंह की सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है। कांग्रेस पार्टी की ओर से पिछली विधानसभा चुनावों में जो जनता के साथ वायदे किये गए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया गया है। यहां तक कि अपने चुनावी घोषणा पत्र में से भी कोई भी वायदा पूरा न करना कांग्रेस सरकार की नाकामी को साबित करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की लोग विरोधी नीतियों के कारण प्रदेश के लोग कांग्रेस सरकार के खिलाफ उठ खड़े हो गए और हर वर्ग प्रदेश में पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की सरकार चाहता है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान जोकि अपने आप को किसान हितैषी बताते हैं, लेकिन सच में वह किसान विरोधी हैं। इसका जल्द ही अकाली दल की ओर से पर्दाफाश किया जाएगा। जिला अध्यक्ष ने कहा कि पांच अप्रैल सोमवार को सुबह 11 बजे से बाद दोपहर एक बजे तक पठानकोट के बाल्मीकि चौंक व नरोट जैमल सिंह के बस स्टैंड के बाहर सर्कल अध्यक्ष हरदीप सिंह जैदपुर व सिटी अध्यक्ष विकास महाजन की अध्यक्षता में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के खिलाफ दो घंटे प्रदर्शन किया जाएगा।

इस अवसर पर सर्कल अध्यक्ष हरप्रीत सिंह राजा, जिला बीसी सैल अध्यक्ष गुरमीत सिंह, गुरमिन्द्र सिंह चावला, कुलविन्द्र सिंह रंधावा, सरपंच राकेश कुमार टोनी, गगनदीप सिंह जौंटी यूथ नेता, गुरमीत सिंह दौलतपुर, पंकज सैनी, हरजीत सिंह जैदपुर, दारा सिंह, परमिन्द्र सिंह, भूपिन्द्र सिंह गोल्डी, गुरशरण सिंह माखनपुर, सरपंच काबल सिंह, मास्टर रजिन्द्र सिंह, विकास महाजन, अवतार सिंह मंजीरी, बचन सिंह, अर्शदीप सिंह चावला, अरुण, नवदीप सिंह लवली, महकप्रीत सिंह इत्यादि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी