हरजिदर सिंह बेदी को अकाल अकेडमी ने किया सम्मानित

गांव भरियाल लाहडी स्थित अकाल अकेडमी में दसवीं तक पढ़े विद्यार्थी हरजिदर सिंह बेदी ने यूपीएससी परीक्षा में 815वां स्थान हासिल कर राज्य अकाल एकेडमी तथा माता-पिता का नाम रोशन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 11:05 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 06:10 AM (IST)
हरजिदर सिंह बेदी को अकाल अकेडमी ने किया सम्मानित
हरजिदर सिंह बेदी को अकाल अकेडमी ने किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, सरना : गांव भरियाल लाहडी स्थित अकाल अकेडमी में दसवीं तक पढ़े विद्यार्थी हरजिदर सिंह बेदी ने यूपीएससी परीक्षा में 815वां स्थान हासिल कर राज्य, अकाल एकेडमी तथा माता-पिता का नाम रोशन किया। इसके तहत अकाल अकेडमी भरियाल लाहड़ी प्रिसिपल जसबीर कौर संधू ने हरजिदर सिंह बेदी और उनके परिवार को सिरोपा देकर सम्मानित किया। प्रिसिपल जसबीर कौर संधू ने कहा कि हरजिदर सिंह बेदी ने पूरे देश में अकाल अकेडमी और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। उनको अपने ऐसे विद्यार्थियों पर नाज है। इस मौके पर स्टेज असिस्टेंट मैनेजर ओंकार सिंह, अमरजीत सिंह बेदी, हरदीप सिंह बेदी व तरनजीत कौर अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी