सड़क हादसे दो महिलाओं सहित तीन घायल

शुक्रवार की सुबह भोआ के गांव भूलचक्क कुलियां के निकट पेड़ की टहनी गिरने से बाइक पर सवार दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Oct 2018 12:00 AM (IST) Updated:Sat, 27 Oct 2018 12:00 AM (IST)
सड़क हादसे दो महिलाओं सहित तीन घायल
सड़क हादसे दो महिलाओं सहित तीन घायल

संवाद सहयोगी, पठानकोट

शुक्रवार की सुबह भोआ के गांव भूलचक्क कुलियां के निकट पेड़ की टहनी गिरने से बाइक पर सवार दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। हादसा घटित होने के बाद तीनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां घायलों की पहचान आशा रानी,सुदेश कुमारी,भारत भूषण निवासी गांव भूलचक्क कुलियां के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी देते हुए घायल भारत भूषण ने बताया कि वह तीनों बाइक पर सवार होकर गुरदासपुर से घर लौट रहे थे कि जब वह गांव में पहुंचे तो गुज्जर समुदाय का एक व्यक्ति सड़क किनारे एक पेड़ की टहनियां काट रहा था। उस स्थान से जैसे ही वह गुजरने लगे तो अचानक एक भारी भरकम टहनी उनके उपर आ गिरी। जिसके चलते बाइक का संतुलन गिड़ने के बाद तीनों गिर कर घायल हो गए।

chat bot
आपका साथी