नहर से नौजवान का शव बरामद

सतलुज बिस्त दोआब लिक नहर आसरों के नजदीक फ्लाईओवर के पास शनिवार सुबह सैर को जाने वाले लोगों ने एक शव को पानी में बहते हुए देखा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Jul 2019 04:35 PM (IST) Updated:Sat, 13 Jul 2019 04:35 PM (IST)
नहर से नौजवान का शव बरामद
नहर से नौजवान का शव बरामद

संवाद सहयोगी, काठगढ़ : सतलुज बिस्त दोआब लिक नहर आसरों के नजदीक फ्लाईओवर के पास शनिवार सुबह सैर को जाने वाले लोगों ने एक शव को पानी में बहते हुए देखा। तुरंत इसकी सुचना पुलिस चौकी आसरों को दी गई। उसी समय चौकी इंचार्ज संदीप कुमार तथा एएसआइ स्वर्ण दास पुलिस पार्टी के साथ वहां पर पहुंच गए। उन्होंने गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकाला। नौजवान की उम्र 30 वर्ष के लगभग है तथा मुल्ला फैशन, कैपरी पहनी हुई है। बाएं पैर पर काले रंग का और बाएं गुट पर पीले रंग का धागा बंधा हुआ है। कद लगभग पांच फुट के आसपास है। पुलिस ने पहचान के लिए शव को पोस्टमार्टम करवाकर 72 घंटे के लिए शव गृह में रखवा दिया है, ताकि कोई पारिवारिक सदस्य उसकी पहचान कर सके।

chat bot
आपका साथी