अवैध संबंधों में रोडा बने पति का कत्ल कर पत्नि आशिक संग फरार

राहों के सरकारी एलीमेंट्री स्कूल में कुछ दिन पहले मिले शव के मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर मृतक की दूसरी पत्नी व पत्नी से आशिक पर हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में उत्तरप्रदेश के जिला लखीमपुर थाना मितौली के पोस्ट आफिस करनपुर के नीवा शिवपुरी के रहने वाले विकास कुमार ने बताया कि वो गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करता है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jul 2020 11:29 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jul 2020 11:29 PM (IST)
अवैध संबंधों में रोडा बने पति का कत्ल कर पत्नि आशिक संग फरार
अवैध संबंधों में रोडा बने पति का कत्ल कर पत्नि आशिक संग फरार

जागरण संवाददाता, नवांशहर : राहों के सरकारी एलीमेंट्री स्कूल में कुछ दिन पहले मिले शव के मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर मृतक की दूसरी पत्नी व पत्नी से आशिक पर हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में उत्तरप्रदेश के जिला लखीमपुर थाना मितौली के पोस्ट आफिस करनपुर के नीवा शिवपुरी के रहने वाले विकास कुमार ने बताया कि वो गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करता है। उसकी मां विटोला की 12 साल पहले मौत हो गई थी, जिसके बाद उसके पिता डाल चंद्रा ने दूसरी शादी जिला लखीमपुर के थाना मैलानी के निपानिया की रहने वाली गुड्डी देवी उर्फ रेनु के साथ कर ली थी। उसका पिता राहों में अपनी पत्नी गुड्डी देवी व उसके एक रिश्तेदार पप्पू के साथ रहता था। अक्सर उसकी अपने पिता के साथ फोन पर बात होती रहती थी। उसका पिता उसके अक्सर कहता था कि उसकी पत्नी गुड्डी व उसके रिश्तेदार पप्पू के आपस में अवैध संबंध हैं, जब भी वो उनके पास जाता है तो वो उससे झगड़ा करते हैं। कई बार उसके पिता को जान से मारने की धमकियां भी दी जाती थी।

शिकायतककर्ता ने बताया कि उसने अपने पिता को कहा था कि लॉकडाउन में जब कुछ छूट मिलेगी तो वो पंजाब आकर उनसे बात करेगा। 12 जुलाई को उनके गांव में राशन मिलना था तो उसने अपने पिता से फोन पर बात की। फोन गुड्डी देवी ने उठाया। जब उसने अपने पिता के बारे में पूछा तो उसने कहा कि उसका पिता तीन हजार रुपये लेकर कहीं चला गया है। इसके बाद उसने कई बार फोन किए पर हर बार गुड्डी उसे कोई न कोई बहाना लगा देती। 19 जुलाई को उसने फोन किया तो गुड्डी ने बताया कि उसके पिता की मौत हो गई है। उसने बताया कि उसके पिता की हत्या गुड्डी देवी व उसके आशिक पप्पु ने की है।

आरोपितों की तलाश कर रही पुलिस : एसएचओ

थाना राहों के एसएचओ अवतार सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले पुलिस को मृतक की लाश राहों से मिली थी, जिसके बाद छानबीन कर पुलिस मृतक के परिवार तक पहुंची थी। मृतक डाल चंद्रा के बेटे विकास के बयानों के आधार पर आरोपित गुड्डी देव व पप्पु के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी