फसल के लिए बारिश सोने पर सुहागा, किसान प्रसन्न

पंजाब में मानसून पवनों ने धमाकेदार दस्तक दे दी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Jun 2022 06:01 PM (IST) Updated:Thu, 30 Jun 2022 06:01 PM (IST)
फसल के लिए बारिश सोने पर सुहागा, किसान प्रसन्न
फसल के लिए बारिश सोने पर सुहागा, किसान प्रसन्न

संवाद सहयोगी, काठगढ़ : पंजाब में मानसून पवनों ने धमाकेदार दस्तक दे दी है। दोआबा क्षेत्र पानी से निहाल कर दिया। धान की फसल के लिए यह बारिश सोने पर सुहागा मानी जा रही है। धान की फसल जो बीजी जा चुकी है, उसके लिए भी बारिश बढि़या है, जो बीजी जा रही है, उसके लिए भी बहुत लाभदायक है। किसानों को सीधी बिजाई रास नहीं आ रही थी, किसानों का मानना है कि धान की सीधी रोपाई अच्छी फसल का संकेत नहीं है।

युद्ध स्तर पर चल रही धान की रोपाई

दोआबा क्षेत्र में लगभग 60 प्रतिशत धान की रोपाई हो चुकी है। बाकी 40 प्रतिशत किसान तेजी से लगे हुए हैं। धान की रोपाई करने वाले मजदूर पंजाब में पहुंच चुके हैं। परन्तु थोड़ी देरी से पहुंचे हैं और कई स्थानों पर बारिश के साथ-साथ रोपाई भी चल रही है। किसानों को हजारों रुपये के डीजल की बचत हो गई है। अब किसान पानी की चिता छोड़कर धान की रोपाई में व्यस्त है।

मौसम में गिरावट व ठंडक

इस बारिश से मौसम ठंडा हो गया है, भीषण गर्मी से आण इंसान, जीत जंतु काफी घबराहट में देखे जा रहे थे। तापमान 45 डिग्री से लुढ़कर इस बारिश ले 30 डिग्री तक पहुंच गया है। जनता ने राहत महसूस की है।

बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ

इस बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश से पहले आंधी तूफान आए और कई पेड़ सड़कों पर गिर गए औरकई रास्ते भी रुक गए। दुकानदारों की दुकानदारी नहीं चल सकी, लोग घरों से नहीं निकल पाए, सड़कों पर पानी ही पानी रहा।

chat bot
आपका साथी