युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया

बलाचौर बलाचौर के उधनोवाल गांव में एक युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया। हत्यारों ने हत्या को आत्महत्या में दिखाने की कोशिश की जिससे पुलिस गुमराह हो जाए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 May 2019 11:05 PM (IST) Updated:Sun, 05 May 2019 06:27 AM (IST)
युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया
युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया

संवाद सहयोगी, बलाचौर : बलाचौर के उधनोवाल गांव में एक युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया। हत्यारों ने हत्या को आत्महत्या में दिखाने की कोशिश की जिससे पुलिस गुमराह हो जाए। पुलिस ने इस संबंध अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह गांव के युवकों ने एक युवक का शव पेड़ से लटकते देखा। युवक गांव का था और वे उसे पहचानते थे। उन्होंने उसे परिजनों को सूचित किया। उधनोवाल निवासी नरेश कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सुबह करीब सवा सात बजे पता लगा कि डेक के पेड़ से उसके भाई विक्रम उर्फ बिक्कर(29) का शव सर्दियों वाली लोई से बांध कर खड़ी गई है। वह मौके पर पहुंचे तो विक्रम का शव अभी गर्म था। उसे वे उठा कर घर ले आए तब उन्हें पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। नरेश ने कहा कि उसके भाई ने आत्म हत्या नहीं की है, बल्कि हत्या को आत्म हत्या में बदलने की कोशिश की गई है। नरेश ने पुलिस को बताया कि उसका भाई अविवाहित है और गांव के डेरे में जाता रहता था। वहां की देखभाल करता था। रात में वह डेरे में सोने के लिए गया था और आज सुबह उसका शव मिला है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक विक्रम का मोबाइल भी लापता है और वह पुलिस को नहीं मिला है। एसपी वजीर सिंह ने कहा कि इस मामले की तफ्तीश जारी है।

chat bot
आपका साथी