पूर्व सैनिकों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही से इलाज का आरोप, नारेबाजी

चंडीगढ़ चौक में स्थित राजा अस्पताल के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने मोर्चा खोला।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Jul 2019 10:01 PM (IST) Updated:Mon, 29 Jul 2019 10:01 PM (IST)
पूर्व सैनिकों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही से इलाज का आरोप, नारेबाजी
पूर्व सैनिकों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही से इलाज का आरोप, नारेबाजी

जेएनएन, नवांशहर : चंडीगढ़ चौक में स्थित राजा अस्पताल के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने मोर्चा खोला। पूर्व सैनिकों ने अस्पताल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व सैनिकों ने इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सेना के आर्मर कोर के सूबेदार (रिटा.) के इलाज में कोताही बरती गई, जिससे उनकी जान पर बन आई थी। उन्होंने अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। विरोध प्रदर्शन के कारण अस्पताल के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया था।

गांव धमाई निवासी सूबेदार (रिटा.) जरनैल सिंह ने बताया कि उनके पैर में नस चढ़ने जैसी तकलीफ थी। वह चल फिर सकते थे। वह सेना फुटबाल के प्लेयर भी रहे हैं। मालिश करवाने के बाद जब वह ठीक नहीं हुए तो वे अपना चेकअप करवाने के लिए राजा अस्पताल में आए। जांच करने के बाद डॉक्टरों ने कहा कि नस में समस्या है। इसके लिए ऑप्रेशन करना पड़ेगा। डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि कि ऑप्रेशन से ़डरने की जरूरत नहीं है। उनके पास आधुनिक तकनीक मौजूद थे। दूरबीन से उनका ऑप्रेशन होगा। वे अकेले मोटर साइकिल चला कर अस्पताल में आए थे। 24 जुलाई को उनका चार घंटे ऑप्रेशन हुआ। इसके बाद दो दिन तीन दिन तक उन्हें होश ही नहीं रहा। शरीर के एक हिस्सा सुन्न हो गया था। उनकी स्थिति मरने जैसी हो गई थी। वे खुद अपने पैरों पर चल कर अस्पताल आए थे, लेकिन ऑप्रेशन के बाद उनकी स्थिति बूरी हो गई थी। 3 जुलाई को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। दो दिन तक उनकी स्थिति गंभीर हो चुकी थी। वे मोहाली में फोर्टिस अस्पताल में इलाज करवाने गए, जब डॉक्टरों ने उनकी स्थिति देखी तो पहले तो मना कर दिया लेकिन 12 डॉक्टरों की टीम ने ऑप्रेशन किया। डॉक्टरों ने बताया कि उनका आप्रेशन गलत हुआ है। इसके बारे में जब राजा अस्पताल के प्रबंधकों से बात की गई तो उन्होंने पहले बैठक कर बात करने को कहा लेकिन बाद में उनकी बात तक नहीं सुनी जा रही है। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए बताया कि अस्पताल में इलाज के नाम पर मरीजों की जिदगियों से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने अस्पताल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में कैप्टन अजीत सिंह समेत अन्य लोग शामिल थे।

हमने सही इलाज किया, विरोध प्रदर्शन उचित नहीं : डॉ. जसविदर

राजा अस्पताल के एमडी डॉ. जसविदर सैनी ने कहा कि जरनैल सिंह का स्पाइनल कोर्ड का ऑप्रेशन हुआ था। ऑप्रेशन पूरी तरह से सफल हुआ था। अभी पूरी तरह से रिकवरी नहीं हुई थी कि वे फोर्टिस अस्पताल चले गए। वहां के डॉक्टरों ने कह दिया कि गलत ऑप्रेशन हुआ है। यदि उन्हें कोई समस्या आ रही थी तो अस्पताल से संपर्क साधते। यदि उन्हें लगता है कि कुछ गलत हुआ है तो इसके लिए उपभोक्ता अदालत है, कोर्ट है। विरोध प्रदर्शन व तोड़-फोड़ जैसी चीजें ठीक नहीं होती है। अस्पताल में आए सभी लोगों का बढि़या से इलाज किया जाता है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी