श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा

बंगा मुकंदपुर रोड स्थित माता नयना देवी मंदिर प्रांगण से पूजा-अर्चना के बाद श्री सनातन धर्म विचार मंच बंगा की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में लड्डू गोपाल भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Aug 2022 10:09 PM (IST) Updated:Wed, 17 Aug 2022 10:09 PM (IST)
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा

संवाद सूत्र, बंगा : बंगा मुकंदपुर रोड स्थित माता नयना देवी मंदिर प्रांगण से पूजा-अर्चना के बाद श्री सनातन धर्म विचार मंच बंगा की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में लड्डू गोपाल भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा की अध्यक्षता गुलशन कुमार बडयाल ने की। इस मौके पर शोभायात्रा में महिलाओं ने श्रीकृष्ण का गुणगान किया। श्रीकृष्ण जी की पालकी सजाई गई, इसके अलावा महिलाओं ने अपनी गोद में श्री लड्डू गोपाल को रखा।

शोभायात्रा बंगा के विभिन्न हिस्सों से गुजरी तथा लोगों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की। इस शोभायात्रा में बलबीर राज शर्मा, अनिल मिटा, सतपाल सूरी, सुमित, कमल चोपड़ा, हेमत चोपड़ा, सुरिदर कुमार शर्मा, कृष्णा मिठाईवाला, विजय कुमार छाबड़ा, कुसुम बडयाल, तन्नु, सुदेश शर्मा, दया सचदेवा, जनक राज शर्मा, दलजीत सीमा, प्रभात, रजनी आदि क्षेत्र की लगभग 200 महिलाओं ने हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी