प्रेमचंद भीमा बने कांग्रेस के जिला प्रधान

संवाद सूत्र, बलाचौर : गुरुवार को जब पंजाब प्रदेश कांग्रेस द्वारा जिले के नए प्रधान नियुक्त किए गए तो

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jan 2019 12:03 AM (IST) Updated:Fri, 11 Jan 2019 12:03 AM (IST)
प्रेमचंद भीमा बने कांग्रेस के जिला प्रधान
प्रेमचंद भीमा बने कांग्रेस के जिला प्रधान

संवाद सूत्र, बलाचौर : गुरुवार को जब पंजाब प्रदेश कांग्रेस द्वारा जिले के नए प्रधान नियुक्त किए गए तो मुझे भी आस नहीं थी कि मुझे जिला एसबीएस नगर का प्रधान लगाया जाएगा। यह कहना था जिला एसबीएस नगर के नवनियुक्त जिला प्रधान प्रेमचंद भीमा का। वह सन 1989 से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं जब उन्हें बलाचौर का यूथ का प्रधान लगाया गया। कांग्रेस पार्टी में हमेशा मेहनती तथा पार्टी के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं को मान्य सम्मान मिलता रहा है। जो जिम्मेदारी पार्टी के प्रधान सुनील जाखड़ तथा मुख्यमंत्री कैप्टन अम¨रदर ¨सह में उन्हें सौंपी है। उसके लिए वह ²ढ़ निश्चय से काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए काम किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि युवाओं से लेकर हर वर्ग को पार्टी के साथ जोड़कर पार्टी को मजबूत किया जाएगा तथा पार्टी के जो काम किए जा रहे हैं। उनका ग्राउंड लेवल तक प्रसार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले लोक सभा चुनावों में जिले की और से कांग्रेस को भारी जीत दिलाने के लिए वर्करों में जोश पैदा किया जाएगा। ध्यान रहे कि पिछले लंबे समय से चल रहे जिला एसबीएस नगर के पूर्व प्रधान सतवीर ¨सह पल्ली झिक्की को बदलने के लिए बलाचौर व नवांशहर के विधायकों की और से गुप्त नीतियां बनाई जा रही थी। सतवीर ¨सह पल्ली झिक्की को मुख्यमंत्री कैप्टन अम¨रदर ¨सह का आशीर्वाद प्राप्त था, जिसके चलते इन नेताओं की नहीं चल रही थी। जबसे पंजाब कांग्रेस के राज्य प्रधान सुनील जाखड़ नियुक्त हुए हैं, तभी से पल्ली झिक्की को बदलने के लिए इन नेताओं द्वारा दौड़ धूप तेज कर दी गई थी। इस मौके पर विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर नगर कौंसिल प्रधान ¨टकू घई शहरी प्रधान कांग्रेस राजेंद्र ¨सह ¨शदी आदि कांग्रेस के कुछ नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी तथा कहा कि बलाचौर के लिए यह मान वाली बात है

chat bot
आपका साथी