कंप्यूटर दुकान से ले उड़े सीसीटीवी कैमरे

थाना सिटी बंगा पुलिस ने चोरी करने के आरोप में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 11:49 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 11:49 PM (IST)
कंप्यूटर दुकान से ले उड़े सीसीटीवी कैमरे
कंप्यूटर दुकान से ले उड़े सीसीटीवी कैमरे

जागरण संवाददाता, नवांशहर: थाना सिटी बंगा पुलिस ने चोरी करने के आरोप में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव मल्लाबेदियां के रहने वाले कमलप्रीत सिंह ने कहा कि वो मुकंदपुर रोड पर कंप्यूटर की दुकान करता है। रविवार सुबह जब वह दुकान पर आया, तो दुकान से कोई अज्ञात चोर दो हार्ड डिस्क, चार सीसीटीवी कैमरे, तीन हार्ड डिस्क कवर व चार स्पीकर चोरी करके ले गया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज करकार्रवाई शुरू कर दी है। हमला करने के आरोप में पांच पर केस जागरण संवाददाता, नवांशहर: थाना राहों पुलिस ने हमला करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला मलकीत नगर के रहने वाले हरभिदर सिंह ने बताया जब वह अपनी दुकान पर जा रहा था, तो जुलाहमजारा के रहने वाले छिदा, बलवीर व तीन अन्य लोगों ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया है। बंद घर में चोरों ने लगाई सेंध, केस जागरण संवाददाता,नवांशहर: थाना सिटी नवांशहर पुलिस ने एक बंद घर से चोरी करने के आरोप में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पुरानी कचहरी रोड पर रहने वाली कुलवंत कौर ने बताया कि उसका भांजा कुलवंत सिंह एक वर्ष पहले कनाडा गया था। उसने अपना मकान रविदर सिंह को किराये पर दिया था। रविदर सिंह 13 अप्रैल को गांव गया हुआ था। जब वह 17 अप्रैल को वापस आया, तो मकान के ताले व अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

chat bot
आपका साथी