बलाचौर में आज बंद रहेंगे पेट्रोल पंप

कुछ समय पहले एक पेट्रोल पंप डीलर गुरकिरपाल सिंह चावला द्वारा सरकार की नीतियों से तंग आकर आत्महत्या कर ली गई थी जिसके मद्देनजर पंजाब के सभी पेट्रोल पंप डीलरों द्वारा सरकार के विरुद्ध अपना रोष प्रकट किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Jul 2020 06:12 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jul 2020 06:12 PM (IST)
बलाचौर में आज बंद रहेंगे पेट्रोल पंप
बलाचौर में आज बंद रहेंगे पेट्रोल पंप

संवाद सूत्र, बलाचौर : कुछ समय पहले एक पेट्रोल पंप डीलर गुरकिरपाल सिंह चावला द्वारा सरकार की नीतियों से तंग आकर आत्महत्या कर ली गई थी, जिसके मद्देनजर पंजाब के सभी पेट्रोल पंप डीलरों द्वारा सरकार के विरुद्ध अपना रोष प्रकट किया। मंगलवार को बलाचौर के पेट्रोल पंप डीलरों की ओर से बैठक कर फैसला लिया गया कि बुधवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक पेट्रोल पंप बंद रखेंगे।

स्वर्ण सिंह, राजेश कुमार, तरुण अरोड़ा, नरेंद्र सोनी, कनव घई ने बताया कि सरकार की गलत नीतियों के कारण पेट्रोल पंप मालिकों को काफी नुकसान हो रहा है। सरकार को वन नेशन वन रेट की पालिसी को अपनाना चाहिए, ताकि पूरे देश में सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल का रेट एक रहे। लेकिन पंजाब के आसपास चाहे, वह हिमाचल हो, चंडीगढ़ हो या हरियाणा हो। वहां पर रेट कम होने के कारण पेट्रोल पंप मालिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिस कारण तेल को भी काफी फर्क पड़ता है। स्व. गुरु कृपाल सिंह के दो पेट्रोल पंप थे, जो पंजाब चंडीगढ़ बॉर्डर पर स्थित है। उनकी करीब 14 से 15 लाख लीटर सेल थी जो कम होकर करीब 2 से ढाई लाख लीटर रह गई थी। जिसका मुख्य कारण चंडीगढ़-हरियाणा में पंजाब के मुकाबले रेट कम होना है। उन्होंने इस संबंध में कई बार सरकार को लिखा तथा एक बार तो मरण व्रत पर भी बैठे, जहां पर कांग्रेसियों द्वारा उनका अनशन तोड़ा गया। लेकिन हर साल लाखों का घाटा खाने के बाद ऐसा कदम उठाया जिस कारण आज उनके परिवार और समस्त समाज को काफी धक्का लगा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार द्वारा उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया गया तो यह संघर्ष को जारी रखा जाएगा।

chat bot
आपका साथी