सेवा केंद्र बंद होने से लोग हो रहे परेशान : बराड़

नवांशहर पूर्व शिअद सरकार द्वारा खोले गए सेवा केंद्रों में आज सन्नाटा छाया हुआ है। ऐसे में लोगों को आज कांग्रेस सरकार के कारण अपने रोजमर्रा के कामों के लिए परेशान होना पड़ रहा है। थाना कचहरी में बड़े स्तर पर रिश्वतखोरी होने के कारण लूट हो रही है। यह बात सोमवार को शिअद के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के राजनीतिक सलाहकार चरणजीत सिंह बराड़ ने पत्रकारों से कही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 11:24 PM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 11:24 PM (IST)
सेवा केंद्र बंद होने से लोग हो रहे परेशान : बराड़
सेवा केंद्र बंद होने से लोग हो रहे परेशान : बराड़

जागरण संवाददाता, नवांशहर

पूर्व शिअद सरकार द्वारा खोले गए सेवा केंद्रों में आज सन्नाटा छाया हुआ है। ऐसे में लोगों को आज कांग्रेस सरकार के कारण अपने रोजमर्रा के कामों के लिए परेशान होना पड़ रहा है। थाना, कचहरी में बड़े स्तर पर रिश्वतखोरी होने के कारण लूट हो रही है। यह बात सोमवार को शिअद के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के राजनीतिक सलाहकार चरणजीत सिंह बराड़ ने पत्रकारों से कही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का एक ही कार्यक्रम है और वह है रिश्वत लेना। सेवा केंद्रों को बंद करके कैप्टन के विधायकों से लेकर अधिकारी अपनी निजी तिजोरी को भरने में मसरूफ हैं। पूर्व में शिअद द्वारा लगभग पांच हजार की आबादी के पीछे खोले गए एक सेवा केंद्र में जनता अपने कामों के लिए पहुंच करती थी और बाकायदा आनलाइन अप्लाई किया जाता था। इससे आम लोगों के काम बाकायदा समय पर पूरे हो जाते थे। ये सेवा केंद्र शिअद के समय बने होने के कारण कांग्रेस विधायकों, इंचार्जो और खास कर कैप्टन सरकार की आंखों में चुभते थे, जिसके कारण सरकार ने बचत करने के नाम पर इन्हें बंद कर दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी तरफ से जब सेवा केंद्रों का दौरा किया गया, तो वहां बाहर सिर्फ बोर्ड लगे हुए हैं। मगर, कमरों के बाहर लगे ताले देख कर उनको बहुत दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा बंद किए गए सेवा केंद्रों को तुरंत शुरू करना चाहिए।

उन्होंने दोहराया कि बंद किए गए सेवा केंद्र तुरंत खोले जाने चाहिए, ताकि जनता को अपने रोजमर्रा के कामों के लिए सरकारी दफ्तरों में धक्के न खाने पड़ें।

chat bot
आपका साथी