जूनी लाल बने ओबीसी मोर्चा के प्रधान

जिला भाजपा प्रधान संजीव भारद्वाज ने जिला प्रभारी शिव दियाल चुघ की सहमति से जिले में खाली पदों पर नियुक्तियां कर दी हैं। ओबीसी मोर्चा के लिए जूनी लाल जंड़े को प्रधान बनाया। राहुल चौधरी को भाजपा युवा मोर्चा बलाचौर का प्रधान नियुक्त किया है। विक्रम शर्मा और मंजू गौतम को जनरल सेक्रेटरी, सुरुचि खन्ना, अमित खोसला व लक्ष्मण को उपप्रधान नियुक्ति किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Nov 2018 10:41 PM (IST) Updated:Thu, 01 Nov 2018 10:41 PM (IST)
जूनी लाल बने ओबीसी मोर्चा के प्रधान
जूनी लाल बने ओबीसी मोर्चा के प्रधान

संवाद सूत्र, नवांशहर : जिला भाजपा प्रधान संजीव भारद्वाज ने जिला प्रभारी शिव दियाल चुघ की सहमति से जिले में खाली पदों पर नियुक्तियां कर दी हैं। ओबीसी मोर्चा के लिए जूनी लाल जंड़े को प्रधान बनाया। राहुल चौधरी को भाजपा युवा मोर्चा बलाचौर का प्रधान नियुक्त किया है। विक्रम शर्मा और मंजू गौतम को जनरल सेक्रेटरी, सुरुचि खन्ना, अमित खोसला व लक्ष्मण को उपप्रधान नियुक्ति किया गया। भाजपा जिला युवा मोर्चा के प्रधान कर्ण दीवान ने कार्यकारिणी में राजेश दीपक को जनरल सेक्रेटरी, एडवोकेट विशाल शर्मा को उपप्रधान और गुलशन को सेक्रेटरी नियुक्त किया है। इस दौरान जिला भाजपा प्रधान संजीव भारद्वाज ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी वर्करों को अभी से जुट जाना चाहिए। वहीं ओबीसी मोर्चा के प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपने पर जूनी लाल जंड़े ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

chat bot
आपका साथी