पहली पत्नी को होते हुए धोखे से की शादी, ससुर रखने लगा बुरी नजर

न्यूजीलैंड में रहने वाले चंडीगढ निवासी एक युवक दवरा न्यूजीलैंड में पहली पत्नी के होते हुए दूलरी शादि करने के आरोप में थाना एनआरआइ पुलिस ने मामला दर्ज करके अगली कारवाई शुरू दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Dec 2018 06:55 PM (IST) Updated:Sun, 02 Dec 2018 06:55 PM (IST)
पहली पत्नी को होते हुए धोखे से की शादी, ससुर रखने लगा बुरी नजर
पहली पत्नी को होते हुए धोखे से की शादी, ससुर रखने लगा बुरी नजर

जेएनएन, नवांशहर : न्यूजीलैंड में रहने वाले चंडीगढ़ निवासी एक युवक ने पहली पत्नी के होते हुए धोखे से दूसरी शादी कर ली। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू दी है। पुलिस ने पासपोर्ट दफ्तर को भी मामला दर्ज होने की सूचना दे कर कार्रवाई को कहा है।

पीड़िता मनजीत कौर निवासी नवांशहर ने मोहाली स्थित एडीजीपी एनआरआई एवं महिला ¨वग को 31 अगस्त 2018 को अपनी शिकायत दी थी। उसने कहा कि उसकी शादी पेनम मान, जो न्यूजीलैंड में पक्का है के साथ 2 फरवरी 2018 को चंडीगढ के एक गुरुद्वारा साहिब मे पूरे सिख रीतिरिवाजों से हुई थी। कुछ दिन उसके साथ रहा, फिर उसका पति पेनम 14 फरवरी को वापस न्यूजीलैंड चला गया। मनजीत कौर ने बताया कि पति के न्यूजीलैंड जाने के बाद भी वह ससुराल घर चंडीगढ मे रहने लगी। इस दौरान ससुराल वालों ने उसका सपाउज वीजा अप्लाई किया, जो न्यूजीलैंड एंबेसी द्वारा रिजेक्ट कर दिया। इसका कारण यह बताया गया कि पेनम की शादी पहले ही न्यूजीलैंड में हो चुकी है। वह वहां आपने परिवार के साथ रह रहा है। मनजीत कौर ने कहा कि पेनम न्यूजीलैंड जाने के बाद न ही उसके साथ कोई फोन किया और न ही उसके कोई संपर्क रखा। वाट्सएप पर मैसेज करने पर भी कोई जवाब नहीं दिया। इसके उपरांत उसने आपने ससुर ¨शगारा ¨सह को आपने मायके से जैसे-तैसे पैसों का इंतजाम करके न्यूजीलैंड के लिए हवाई टिकट ले कर दी। ससुर ¨शगारा ¨सह 22 मई को न्यूजीलैंड गए। एक सप्ताह बाद 28 मई को वापस आ गए तथा उन्होंने बताया कि उसे पेनम उसे न्यूजीलैंड नहीं बुलाएगा। वह वहां आपने परिवार के साथ रह रहा है। मनजीत कौर ने बताया कि उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है तथा उसका कोई भाई नहीं है। उसके ससुर ने उसे कहा कि आपने बेटे पेनम की शादी उसकी सेवा, रोटी आदि बनाने के लिए की है। मनजीत कौर ने बताया कि उसकी सास की मौत हो चुकी है तथा उसका ससुर उस पर बुरी नजर रखने लगा। इसकी शिकायत उसने चंडीगढ के सेक्टर 39 के पुलिस थाना में की है। मनजीत कौर की शिकायत पर एडीजीपी एनआरआई ने डीएसपी एच एनआरआइ मोहाली की अगुआई में सिट्ट का गठन कर पड़ताल सौंप दी। पेनम को तफ्तीश में शामिल होने के लिए ई-मेल भी किए, पर कोई जवाब नहीं आया। सिट्ट रिपोर्ट आने पर कानूनी राय लेने को रिपोर्ट डीए को भेजी, जिस के आधार पर एनआरआइ थाना पुलस नवांशहर ने आरोपित पेनम मान के खिलाफ धारा 498 ए के तहत मामला दर्ज करके अगली कारवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी