लोगों को दी कानूनी जानकारी

संवाद सूत्र, नवांशहर : नेशनल लीगल सर्विसेज अथॉरिटी व पंजाब कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के दिशा निर्देश

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 12:20 AM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 12:20 AM (IST)
लोगों को दी कानूनी जानकारी
लोगों को दी कानूनी जानकारी

संवाद सूत्र, नवांशहर :

नेशनल लीगल सर्विसेज अथॉरिटी व पंजाब कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के दिशा निर्देश पर जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के चेयरमैन कम जिला व सेशन जज एएस ग्रेवाल तथा अथॉरिटी के सचिव प¨रदर ¨सह सीजेएम के नेतृत्व पैरा लीगल वॉलंटियर की टीमों ने गांव ताजोवाल बेट में कानूनी जागरुकता फैलाने के लिए डोर टू डोर सर्वे किया। इस अवसर पर अथॉरिटी के पैरा लीगल वालंटियर रमनजीत कौर ने बताया के पैरा लीगल वालंटियर की टीमों द्वारा लोगों को जागरूक किया व उनकी समस्याएं सुनी और उनको कानूनी समाधान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि लोगों को नालसा व पलसा की स्कीमों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करके उन्हें न्याय प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इस अवसर पर पीएलवी संदीप ¨सह, वासदेव व सोनिया रानी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी