बैंडबाजों के साथ हुई गणपति बप्पा की विदाई

गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तूं जल्दी आ.., के जयघोष के साथ भक्तों ने लंबोदर भगवान, गणपति वप्पा या फिर भक्तों के चहेते भगवान गणेश जी का सोमवार देर शाम

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 07:21 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 07:21 PM (IST)
बैंडबाजों के साथ हुई गणपति बप्पा की विदाई
बैंडबाजों के साथ हुई गणपति बप्पा की विदाई

संवाद सूत्र, नवांशहर

गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तूं जल्दी आ.., के जयघोष के साथ भक्तों ने लंबोदर भगवान, गणपति वप्पा या फिर भक्तों के चहेते भगवान गणेश जी का सोमवार देर शाम सतुलज दरिया में विसर्जन किया।

श्री गणपति उत्सव क्लब टीचर कॉलोनी में सोमवार सुबह पंडित हर्षवधन व पंडित संदीप ने गणपति जी के समक्ष पूजन करवाया। क्लब सदस्यों ने आहुतियां डाली। इसके बाद महाराष्ट्र व कोलकाता से मंगवाए गए विशेष बैंड मराठी व बंगाली धूनों से गणपति जी की महिमा करते हुए गणपति बप्पा मोरिय्या अगले बरस तूं जल्दी आ.., देवा हो देवा गणपति देवा स्वामी तुम से बढ़ कर कौन.., माई फ्रैड गणेशा.., गणपति होए दयाल.. आदि भजनों के बीच शोभायात्रा निकली। इस दौरान धार्मिक धूनों पर श्रद्धालु गणपति जी की महिमा का गुणगान करते हुए एक दूसरे पर गुलाल फैंकते हुए चल रहे थे। कुछ भक्त अपने घरों में रखे गणेश जी को भी उठा कर चल रहे थे। यह विसर्जन यात्रा टीचर कॉलोनी से घास मंडी मंदिर, राजा मोहल्ला, कोठी रोड, गीता भवन रोड, रेलवे रोड, पुरानी दाना मंडी तक पैदल गई, जहां पहुंचने पर दाना मंडी के मां नयना देवी सेवा दल व सूर्य पुत्र शनि देव मंदिर ने गणपति भक्तों को भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत नेहरु गेट से गाड़ियों में काफिला सतलुज दरिया की ओर रवाना हुआ। सतलुज दरिया में विधिवत पूजन के बाद गणपति बप्पा, रिद्वि-सिद्वि जी व अन्य गणेश जी की प्रतिमाएं विसर्जन कर दी गई। इसके बाद वहां संगत ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। कुछ भक्तों ने माथा टेकने के बाद विसर्जन की माटी भी साथ ली।

इस अवसर पर क्लब सदस्य विवेक, शंकर ¨शदे, डॉ. हरकेश स्नेही, सर्वजीत ¨छदी, संजीव गाबा, राजेश गाबा, योगेश मरवाहा, राज कुमार सोंधी, दीपक, राहुल, प्रेम कुमार, द¨वदर बंटी, रंजना ¨छदे, सुरजीत, स्वीटी, संगीता, वीना, अलका, रोजी दीवान, सतनाम, मंजीत, कमलेश, शिवानी, सतीश गांधी, विजय गांधी, शालू, सुदेश, सपना, सरोज, सुनीता, सीमा, उषा, अंजली, कैलाश गाबा, मधु, लाडी, प्रेम निर्मला, काजल गांधी, श्वेता गांधी, अमिता, कंचन मुरगई, ¨पकी, बिमला, सविता सोंधी आदि हाजिर रहे।

chat bot
आपका साथी