किरती किसान यूनियन दिल्ली भेजेगी किसानों के जत्थे

किरती किसान यूनियन किसान संघर्ष को और तेज करने के लिए बड़े स्तर पर जत्थे भेजने का फैसला किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 02:53 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 02:53 PM (IST)
किरती किसान यूनियन दिल्ली भेजेगी किसानों के जत्थे
किरती किसान यूनियन दिल्ली भेजेगी किसानों के जत्थे

जागरण संवाददाता, नवांशहर : किरती किसान यूनियन ने जिला स्तरीय मीटिग करके संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के नेतृत्व में चल रहे किसान संघर्ष को और तेज करने के लिए जिले से बड़े स्तर पर किसानों के जत्थे भेजने का फैसला किया है। मीटिग में शामिल नेताओं के विचारों को ध्यान में रखते इसके लिए गांवों में मीटिगों और रैलियां करके किसानों को दिल्ली जाने के लिए प्रेरित किया जाएगा और टीमें तैयार की जाएंगी। मीटिग को यूनियन के नेताओं हरमेश सिंह ढेसी, भूपिदर सिंह वड़ैच, कुलविदर सिंह वड़ैच, तरसेम सिंह बैंस, दलजीत सिंह, अवतार सिंह कट, बूटा सिंह महमूदपुर, जसबीर दीप, सुरिदर सिंह मेहरमपुर, कुलविदर सिंह चाहल और सीड पेस्टीसाइड एंड फर्टिलाइजर्स एसोसिएशन पंजाब के राज्य प्रधान महिदरपाल सिंह खालसा ने संबोधित किया। नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसान संघर्ष देश व्यापक रूप धारण कर चुका है। इस संघर्ष को फेल करने के लिए सरकार के सभी हत्थकंडे बेअसर साबित हो रहे हैं। देश के आठ करोड़ व्यापारियों ने भी सरकार के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया है। मीटिग में बताया गया कि पंजाब सरकार किसान संघर्ष को कमजोर करने के लिए कोरोना के बहाने पहली मार्च से प्रदेश में पाबंदियां लगाने जा रही हैं, परंतु किसान इन पाबंदियों को दरकिनार करते हुए संघर्ष को तेज करेंगे। इसके लिए मीटिगें, रैलियां, प्रदर्शनों के अलावा जागो, प्रभातफेरी और मशाल मार्च भी निकाले जाएंगे। यदि पंजाब सरकार ने सख्ती से पाबंदियां लगाने की कोशिश की तो इसका विरोध किया जाएगा। इस मीटिग में संदीप राणा मुजफ्फरपुर, मक्खण सिंह भानमजारा, जरनैल सिंह काहमा, जसवीर सिंह मंगूवाल, लखवीर सिंह सरहाल, करनैल सिंह उड़ापड़ ने भी विचार पेश किए।

chat bot
आपका साथी