श्री गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन सजाया

बाबा जवाहर सिंह गुरुद्वारा मोजोवाल मजारा में श्री गुरु गोबिद सिंह जी का प्रकाशोत्सव समूह नगर निवासियों ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jan 2020 10:47 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jan 2020 06:11 AM (IST)
श्री गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन सजाया
श्री गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन सजाया

जेएनएन, पोजेवाल : बाबा जवाहर सिंह गुरुद्वारा मोजोवाल मजारा में श्री गुरु गोबिद सिंह जी का प्रकाशोत्सव समूह नगर निवासियों ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया। इस अवसर पर शनिवार को गुरुद्वारा बाबा जवाहर सिंह जी से नगर कीतर्न सजाया गया। यह नगर कीर्तन गुरु रविदास में पहुंचा जहां पर संगत की चाय पकौड़ों की सेवा की गई। वहां से यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा शहीदां में पहुंचा जहां पर भी संगत को कड़ी चावल की सेवा की गई। यह नगर गांव की परिक्रमा करने के बाद शाम को गुरुद्वारा जवाहर सिंह मोजोवाल में संपन्न हुआ। गुरुद्वारा बाबा जवाहर सिंह मोजोवाल में शीरा बैंस ने संगत की लड्डुओं से सेवा की। इस नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में संगत शामिल थी।

chat bot
आपका साथी