सांसद ने लिया बाढ़ की रोकथाम के लिए किए प्रबंधों का जायजा

श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने शुक्रवार को बलाचौर में संभावित बाढ़ की रोकथाम हेतु किए गए आगामी प्रबंधों व विकास कार्यों का जायजा लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Aug 2020 03:19 PM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 06:01 PM (IST)
सांसद ने लिया बाढ़ की रोकथाम के लिए किए प्रबंधों का जायजा
सांसद ने लिया बाढ़ की रोकथाम के लिए किए प्रबंधों का जायजा

संवाद सहयोगी, बलाचौर : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने शुक्रवार को बलाचौर में संभावित बाढ़ की रोकथाम हेतु किए गए आगामी प्रबंधों व विकास कार्यों का जायजा लिया गया। हलका विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान की उपस्थिति में बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि संभावित बाढ़ की रोकथाम हेतु किए गए प्रबंधों में कोई लापरवाही ना बरती जाए।

उन्होंने ड्रेनेज और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों से सतलुज दरिया और धुस्सी बांध पर बाढ़ की रोकथाम हेतु किए गए प्रबंधों का ब्यौरा लिया व जरूरी दिशानिर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि बीते साल बलाचौर सब डिवीजन के बाढ़ से प्रभावित हुए बेला ताजोवाल, दुगरी, खोजा बेट और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में खास चौकसी बरती जाए व किसी भी स्थिति में लोगों के जान-माल की रक्षा यकीनी बनाई जाए।

इस दौरान सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि शहर में पहले फेस में सीवरेज का काम 80 प्रतिशत मुकम्मल कर लिया गया है व दूसरे पड़ाव का प्रपोजल बनाकर भेज दिया गया है। तिवारी ने पहले फेज का काम जल्द पूरा करने व दूसरे फेज की मंजूरी को लेकर काम जल्द शुरू करने की हिदायत दी। इस तरह उन्होंने जल सप्लाई विभाग अधिकारियों से भी चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर म्युनिसिपल कमेटी बलाचौर के प्रधान टिकू घई, नायब तहसीलदार रविद्र सिंह, बीडीपीओ दर्शन सिंह के अलावा अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी