भजन-कीर्तन गाकर किया मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन

बलाचौर के श्री सीता राम मंदिर में श्री दुर्गा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Oct 2019 05:18 PM (IST) Updated:Tue, 08 Oct 2019 05:18 PM (IST)
भजन-कीर्तन गाकर किया मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन
भजन-कीर्तन गाकर किया मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन

संवाद सहयोगी, बलाचौर : बलाचौर के श्री सीता राम मंदिर में श्री दुर्गा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार सुबह हवन के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सबसे आगे बैंड बाजे, उनके पीछे-पीछे रथ में माता की सुंदर झांकी निकाली गई। शोभायात्रा में डीजे पर शंकर महादेव रोपड़ वालों द्वारा राधा कृष्ण, शिव-पार्वती नाचते झूमते चल रहे थे। इसके पीछे माता की मूर्तियों के साथ-साथ दुर्गा महोत्सव कमेटी के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु चल रहे थे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉलियों में बैठे थे। शोभायात्रा का जगह-जगह पर शहर वासियों ने स्वागत किया। यह शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ हो कर गहूंण रोड से गुजरी। मेन चौक व चंडीगढ़ रोड से होती हुई यात्रा गुजरी। इसके बाद सतलुज दरिया में जाकर माता दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन किया गया। इस मौके पर माता जी के भक्त भजन-कीर्तन और जयकारे लगा रहे थे। इस मौके पर दुर्गा महोत्सव कमेटी के राजीव नागपाल, नीतीश चेतन, सन्नी चेतन, सोनू वर्मा, विकास कुमार, अमन, बिट्टू, डा. राकेश, मोनी हांडा आदि शहरवासी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी