भाजपा नेताओं ने ब्रह्म कुमारी आश्रम में प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना

इस कार्यक्रम को भाजपा नेताओं ने ब्रह्म कुमारी आश्रम में दीदी बीके मंजीत सेंट्रल इंचार्ज दीदी मीणा गौतम के सानिध्य में प्रधानमंत्री के संबोधन को बैठ कर सुना। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे और राष्ट्र के सपने एक ही हैं एक नया सवेरा होने वाला है।

By Edited By: Publish:Thu, 20 Jan 2022 10:19 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jan 2022 10:21 PM (IST)
भाजपा नेताओं ने ब्रह्म कुमारी आश्रम में प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना
अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर' कार्यक्रम का शुभारंभ

जागरण संवाददाता, नवांशहर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीरवार प्रात:10: 30 बजे वीडियो कांफ्रें¨सग के माध्यम से 'आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर' कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम को भाजपा नेताओं ने ब्रह्म कुमारी आश्रम में दीदी बीके मंजीत सेंट्रल इंचार्ज, दीदी मीणा गौतम के सानिध्य में प्रधानमंत्री के संबोधन को बैठ' कर सुना। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे और राष्ट्र के सपने एक ही हैं, एक नया सवेरा होने वाला है। जब संकल्प से साधना जुड़ी तो कालखंड बनना तय है। कितना भी अंधेरा छाए, भारत मूल स्वभाव नहीं छोड़ता। इस मौके पर जिला प्रधान पूनम माणिक ने बताया की ब्रह्म कुमारियों द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित साल भर चलने वाली पहलों का अनावरण प्रधानमंत्री द्वारा किया गया, जिसमें 30 से अधिक अभियान, 15,000 से अधिक कार्यक्रम और आयोजन शामिल हैं। इस कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रह्म कुमारियों की सात पहलों को हरी झंडी दिखाई। इन पहलों में 'मेरा भारत स्वस्थ भारत' आत्मनिर्भर भारत : आत्मनिर्भर किसान, महिलाएं : भारत की ध्वजवाहक, शांति बस अभियान की शक्ति, अनदेखा भारत साइकिल रैली, यूनाइटेड इंडिया मोटर बाइक अभियान और स्वच्छ भारत अभियान के तहत हरित पहल शामिल हैं।उन्होंने कहा, 'राष्ट्र की प्रगति में ही हमारी प्रगति है। हमसे ही राष्ट्र का अस्तित्व है और राष्ट्र से ही हमारा अस्तित्व है। ये भाव, ये बोध नए भारत के निर्माण में हम भारतवासियों की सबसे बड़ी ताकत बन रहा है। आज देश जो कुछ कर रहा है उसमें 'सबका प्रयास' शामिल है। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी परवीन शर्मा, मंडल प्रधान अधिवक्ता विक्रम शर्मा, भाजपा ओवीसी मोर्चा प्रदेश सचिव रजनी कंडा, मोहित ढल्ल (प्रेस सचिव), इंदरपाल भाई, जिला महासचिव करण लडोइया, अनिल सहगल, जयपाल शर्मा , गुरुदेव भाई , सुमन गौतम, पूनम, संगीता , मो¨हदर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी