शादी के छह दिनों बाद ही जवान पत्‍नी काे छोड़कर भागा विदेशी अधेड़ दूल्हा, फिर खुला बड़ा राज

पंजाब के नवांशहर में अधेड़ उम्र के एक विदेशी दूल्‍हे ने एक युवती से शादी की। शादी के छह दिन बाद ही वह दुल्‍हन को छोड़कर विदेश भाग गया। बाद में खुलासा हुआ कि वह पहले से शादीशुदा है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Sat, 02 Nov 2019 04:09 PM (IST) Updated:Sun, 03 Nov 2019 05:35 PM (IST)
शादी के छह दिनों बाद ही जवान पत्‍नी काे छोड़कर भागा विदेशी अधेड़ दूल्हा, फिर खुला बड़ा राज
शादी के छह दिनों बाद ही जवान पत्‍नी काे छोड़कर भागा विदेशी अधेड़ दूल्हा, फिर खुला बड़ा राज

नवांशहर, जेएनएन। एक विदेशी दूल्‍हे ने यहां एक युवती से शादी रचाई और उसे अपने साथ इंग्‍लैंड ले जाने का वादा किया। इंग्‍लैंड से आए 48 साल के इस व्‍यक्ति ने 28 साल की युवती से शादी की। छह दिनों तक वह ससुराल में पत्‍नी के संग हंसी-खुशी रहा और इसके बाद भाग गया। वह पत्‍नी को छोड़कर इंग्‍लैंड चला गया। पत्‍नी करीब तीन साल तक उसका इंतजार करती रही, लेकिन वह नहीं आया। इसके बाद बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

पहली पत्‍नी के बेटे के नाम पर जमीन की करवाई तो पहली शादी का खुला राज

वह व्‍यक्ति पहले से शादीशुदा था और दूसरी शादी कर भागने के बाद वह एक बार चुपके से पंजाब आया। उसने अपनी सारी जमीन-जायदाद बेच दी। कुछ जमीन पहली पत्‍नी से हुए बेटे के नाम भी किया। इसके बाद वह इंग्‍लैंड लौट गया। अब दूसरी पत्‍नी ने पुलिस मेे मामला दर्ज कराया है। दुल्हन ने करीब तीन साल इंतजार के बाद पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने जांच के बाद दहेज के लिए तंग करने की धारा के अंतर्गत पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में जिले के बंगा तहसील के चक्‍क बिलगा की परमिंदर कौर ने बताया कि उसकी शादी 8 अप्रैल 2016 को जौहनी प्रीतजशन लेहल से हुई। वह मूलरूप से महरमपुर का रहनेवाला है, लेकिन अब इंग्‍लैंड में बस गया है। शादी में उसके माता-पिता ने पति को सोने का कड़ा, सोने की अंगूठी व सोने की चेन दी थी। शादी के छह दिनों के बाद पति इंग्लैंड वापस चला गया । इसके बाद वह 16 मई 2016 को दोबारा उसके साथ कोर्ट मैरिज करने के लिए आया। उस समय उसने अपने इंग्लैंड का पता गलत बताया था।

युवती ने बताया कि कोर्ट मैरिज करने के बाद उसके पति ने कहा कि वह अपना पासपोर्ट बना ले वो उसे इंग्लैंड बुला लेगा। युवती ने बताया कि उसके पति को 26 मई 2016 को इंग्लैंड वापस जाना था, लेकिन 22 मई 2016 को ही उसके पति ने उसे उसके माता-पिता के पास उसके गांव चक्क बिलगा भेज दिया। विदेश जाने से पहले उसके पति व ससुर ने अपनी सारी जमीन-जायदाद व घर बेच दिया।

युवती ने बताया कि इस दौरान प्रीतजशन ने अपने हिस्से की जमीन अपनी पहली पत्‍नी के बेटे अर्जन सिंह के नाम कर दी। इसके बाद उन्हें पता चला कि वह शादीशुदा है। विदेश पहुंचने के बाद उसने कई बार अपने पति को फोन किए पर उसका फोन उसकी पहली पत्‍नी तथा बच्चे ही उठाते थे। करीब तीन साल बाद जब उसकी एक बार अपने पति से बात हुई तो उसने कहा कि वह उसे इंग्लैंड नहीं बुलाएगा।

यह भी पढें: Bigg Boss के घर में अब मचेगा घमासान, शहनाज की दुश्मन हिमांशी करेंगी वाइल्ड कार्ड एंट्री

युवती ने बताया कि इसके बारे में उसने अपने माता-पिता को बताया तो उन्होंने शादी कराने वाले बिचौलिए कुलदीप सिंह से बात की। उसके ससुर गुरदयाल सिंह से युवकी के अभिभावकों ने बात की ससुर ने कहा कि उसका बेटा उसको इंग्लैंड ले जाने के लिए तैयार नही है। पुलिस ने जांच के बाद जौहनी प्रीतजशन लेहल के खिलाफ दहेज के लिए तंग करने की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी