ग्रीस भेजने के नाम पर चार लाख ठगे, एक नामजद

थाना औड़ पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर चार लाख रुपये की ठगी मारने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jul 2020 10:55 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jul 2020 10:55 PM (IST)
ग्रीस भेजने के नाम पर चार लाख ठगे, एक नामजद
ग्रीस भेजने के नाम पर चार लाख ठगे, एक नामजद

जागरण संवाददाता, नवांशहर : थाना औड़ पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर चार लाख रुपये की ठगी मारने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गुरदीप चंद ने बताया कि वो वर्ष 2019 में किसी घर में राज मिस्त्री का काम करता था। वहां पर होशियारपुर के गांव चौहड़ा का परविदर चंद अपने ससुराल परिवार में रहता था। परविदर चंद ने बताया कि वो लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। वो उसे ग्रीस भेज देगा। उसका सौदा साढ़े 6 लाख में तय हो गया। 50 हजार रुपये नगद व पासपोर्ट उसने परविदर चंद को दे दिए। इसके बाद वो और पैसों की मांग करने लगा तो उसने 27 दिसंबर 2019 को उसके खाते में डेढ़ लाख रुपये व नौ जनवरी 2020 को दो लाख रुपये जमा करवा दिए। परविदर उसे जाली टिकटें देकर दिल्ली ले गया और वहां से वो फरार हो गया। वो वापस अपने घर आ गया। अब जब वो अपने पैसे मांग रहा है तो परविदर न तो उसे पैसे दे रहा है और न ही उसे विदेश भेज रहा है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपित परविदर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी