दो अंधेरी जिंदगियों को रोशन करेंगे पारस राम के नेत्र

गढ़शंकर तहसील के तहत गांव घागो रोड़ा वाली निवासी पारस राम की मरणोपरांत आंखें दान की गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jan 2020 06:08 PM (IST) Updated:Wed, 15 Jan 2020 06:14 AM (IST)
दो अंधेरी जिंदगियों को रोशन करेंगे पारस राम के नेत्र
दो अंधेरी जिंदगियों को रोशन करेंगे पारस राम के नेत्र

जेएनएन, नवांशहर : गढ़शंकर तहसील के तहत गांव घागो रोड़ा वाली, निवासी पारस राम की मरणोपरांत आंखें दान की गई। दो अंधेरी जिदगियों को उनकी ये आंखें रोशन करेंगी। नेत्रदान संस्था नवांशहर के महासचिव रत्न कुमार जैन ने बताया कि पारस राम की संक्षिप्त बीमारी के पश्चात मौत हो गई थी। उसके बाद मृतक के बेटे सोहन लाल ने परिवार के साथ विचार विमर्श करके अपने पिता के मरणोपरांत नेत्रदान करवाने का फैसला किया ताकि इन नेत्रों से दो जरूरतमंद व्यक्तियों के जीवन में रोशनी आ सके। परिवार की सहमति के बाद उन्होंने नेत्रदान संस्था नवांशहर के उप प्रधान जोगा सिंह साहदड़ा के साथ संपर्क किया। इसके बाद नेत्रदान संस्था नवांशहर के प्रधान डॉक्टर जेडी वर्मा के सहयोग से पुनरजोत आई बैंक लुधियाना ने मृतक के नेत्र प्राप्त किए। वहां ये नेत्र दो जरूरतमंदों को एक-एक दिए जाएंगे। इस मौके पर पारिवारिक सदस्यों में सोहन लाल (बेटा), सत्या देवी (पत्नी), तरसेम लाल, हरमेश कुमार, नरिन्द्र कुमार, जसविन्द्र पाल, सतनाम सिंह, चरणप्रीत सिंह लाडी एवं संस्था के सदस्यों में डॉक्टर जेडी वर्मा, अशोक कुमार, मास्टर हुसन लाल, जोगा सिंह साहदड़ा, अशोक शर्मा, आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी