माह के आखिरी शुक्रवार को मनाए जाएंगे रोजगार दिवस: सीजेएम

जिला और सेशन जज कंवलजीत सिंह बाजवा के नेतृत्व में अब जिले में हर महीने के आखिरी शुक्रवार को पंचायत स्तर पर मनरेगा रोजगार दिवस मनाए जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 04:11 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 04:11 PM (IST)
माह के आखिरी शुक्रवार को मनाए जाएंगे रोजगार दिवस: सीजेएम
माह के आखिरी शुक्रवार को मनाए जाएंगे रोजगार दिवस: सीजेएम

जागरण संवाददाता, नवांशहर: जिला और सेशन जज कंवलजीत सिंह बाजवा के नेतृत्व में अब जिले में हर महीने के आखिरी शुक्रवार को पंचायत स्तर पर मनरेगा रोजगार दिवस मनाए जाएंगे। सीजेएम हरप्रीत कौर ने बताया कि रोजगार दिवस के मौके पर मनरेगा म•ादूरों को वित्तीय साल में 100 दिनों का रोजगार देने व मजदूरों के नए जाब कार्ड बनाए जाएंगे। इस दौरान मनरेगा मजदूर, सरपंच और पंचायत मेंबर, कार्यकारी एजेंसियों के अधिकारी और कर्मचारी, पंचायती संस्थाओं के नुमाइंदे व मनरेगा अधिकारी भाग लेंगे। ग्रामीण स्तर पर रोजगार के अच्छे मौके पैदा करने और विकास कामों में गतिशीलता लाने के लिए हर गांव में रोजगार दिवस मनाए जाएंगे। इस संबंधी पीएलबी बलदेव भारती के नेतृत्व में मजदूरों का एक प्रतिनिधि मंडल एडीसी को मिला। प्रतिनिधिमंडल ने विवरणों और तथ्यों के आधार पर समूचे पहलुओं पर बातचीत की।

chat bot
आपका साथी