कृषि सुधार काूननों को लेकर कांग्रेस व आप की दोहरी नीति

नवांशहर शिअद की ओर से कांग्रेस सरकार द्वारा चार वर्षो में वादे पूरे न करने और आम आदमी पार्टी के झूठ के खिलाफ चंडीगढ़ मार्ग पर स्थित दशहरा मैदान में सोमवार को 11 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक धरना दिया गया। इस मौके पर नवांशहर के शिअद हलका इंचार्ज जरनैल सिंह वाहद ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में किसानों के विरोधी कृषि कानूनों को लागू कर दिया गया है और ये पंजाब में कृषि कानूनों का विरोध कर दोगली नीति अपना रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 11:05 PM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 11:05 PM (IST)
कृषि सुधार काूननों को लेकर कांग्रेस व आप की दोहरी नीति
कृषि सुधार काूननों को लेकर कांग्रेस व आप की दोहरी नीति

जागरण संवाददाता, नवांशहर

शिअद की ओर से कांग्रेस सरकार द्वारा चार वर्षो में वादे पूरे न करने और आम आदमी पार्टी के झूठ के खिलाफ चंडीगढ़ मार्ग पर स्थित दशहरा मैदान में सोमवार को 11 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक धरना दिया गया। इस मौके पर नवांशहर के शिअद हलका इंचार्ज जरनैल सिंह वाहद ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में किसानों के विरोधी कृषि कानूनों को लागू कर दिया गया है और ये पंजाब में कृषि कानूनों का विरोध कर दोगली नीति अपना रहे हैं। वहीं प्रदेश की कांग्रेस सरकार की ओर से भी तीनों कृषि बिलों की पहले हिमायत की गई थी। जब इन्होंने देखा कि किसान बिलों के विरोध में हैं, तो बिलों के कानून बनने के बाद यह कृषि कानूनों की आलोचना करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि काग्रेस सरकार ने जनता से किए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछली बार वादा था कि उनकी सरकार आने पर बिजली प्रति यूनिट पांच रुपये की जाएगी। यही नहीं कांग्रेस सरकार ने पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम को ही बंद कर दिया है। पंजाब कृषि प्रधान सूबा है और प्रदेश सरकार प्रति लीटर डीजल पर 28 से 30 रुपये वैट ले रही है, जबकि प्रदेश के किसानों की ओर से फसल के समय सबसे ज्यादा डीजल का इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने कहा कि न तो किसानों के कर्जे ही माफ किए गए औ रन ही घर-घर नौकरी ही दी गई। नशे को खत्म करने की बात भी झूठी ही निकली। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दोहरे मापदंड अपना रही है।

इस मौके पर सुच्चा सिंह एमडी, परम सिंह खालसा, रमनदीप सिंह थियाड़ा, भलवान भूपिदर पाल सिंह जाडला, हरनेक सिंह बड़वा, अमरीक सिंह, हरजस सिंह, बब्बू नौरा, शंकर दुग्गल, हेमंत कुमार बैबी, कुलजीत सिंह लक्की, जरनैल सिंह खालसा, बलदेव भारती, नम्रता खन्ना, मलविदर महालो,मनी दुपालपुर, सचिव शाहपुर, चूहड़ सिंह गरचा, रूपिदर सिंह सैनी, मंगल सिंह राहों, मेहर चंद, जसविदर जस्सी, जस्सी सलोह, रमन कुमार, सुखदेव सोना, तारा सिंह साहापुर, परमजीत सिंह किशनपुर,जैल सिंह, हरदीप सिंह कोट रांझा, जरनैल सिंह पल्लियां, गुरिदर सिंह करीहा, कुलविदर पाल सिगला, राजू काहमा, बलराज सिंह खालसा, भूपिदर सिंह सिबली, प्यारा सिंह, तारा चंद,राजा जाडला आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी