महंगी बिजली दरों के खिलाफ फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

बलाचौर के मैन चौक पर भाजपा युवा मोर्चा पंजाब की बलाचौर इकाई ने प्रदेश की कैप्टन सरकार का पुतला फूंका।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Jan 2020 05:53 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jan 2020 06:45 PM (IST)
महंगी बिजली दरों के खिलाफ फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
महंगी बिजली दरों के खिलाफ फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

संवाद सहयोगी, बलाचौर : बलाचौर के मैन चौक पर भाजपा युवा मोर्चा पंजाब की बलाचौर इकाई ने प्रदेश की कैप्टन सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन की अध्यक्षता मोर्चा प्रधान राहुल चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि यह पुतला प्रदेश सरकार द्वारा आए दिनों बिजली की दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ फूंका गया। पंजाब में बाकी पड़ोसी राज्यों की तुलना में सबसे महंगी बिजली है। पिछली अकाली-भाजपा सरकार के समय में बिजली सरप्लस थी। प्रदेश की सरकार लोगों से झूठे वादे करके प्रदेश में आ गई और अब हर फ्रंट पर फेल साबित हो रही है, जिसका खामियाजा आने वाले 2022 के चुनावों में कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा। इस दौरान राहुल चौधरी के साथ स्टेट कार्यकारी सदस्य संजीव राणा, अनिल धाम, शरणप्रीत सिंह, दविदर कुमार, विजय भाटिया, विपन, हर्ष चौधरी, लाडी, रमन, सुखदेव, काका, सुनील, विमल, संजीव चेची, पारस राणा, सन्नी, हन्नी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी