स्लम एरिया में बच्चों के साथ मनाई लोहड़ी

जेएनएन, नवांशहर : दोआबा सेवा समिति की ओर से स्लम क्षेत्र में चलाए जा रहे प्रसिन्नी देवी जैन माडल स्क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jan 2019 11:28 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jan 2019 11:28 PM (IST)
स्लम एरिया में बच्चों के साथ मनाई लोहड़ी
स्लम एरिया में बच्चों के साथ मनाई लोहड़ी

जेएनएन, नवांशहर : दोआबा सेवा समिति की ओर से स्लम क्षेत्र में चलाए जा रहे प्रसिन्नी देवी जैन माडल स्कूल में लोहड़ी मनाई गई। मुख्य मेहमान के तौर पर भारत विकास परिषद के जिला अध्यक्ष एडवोकेट जेके दत्ता और परिषद के नवांशहर के उप प्रधान नरिन्द्र शर्मा एवं उनकी पत्नी चंचल शर्मा मौजूद थे।

भारत विकास परिषद की ओर से प्रसिन्नी देवी जैन माडल स्कूल में पढ़ रहे 125 बच्चों एवं पंडोरा मोहल्ला स्थित बाबा नौबत राये जय जनता माडल स्कूल के 60 बच्चों को लोहड़ी के उपलक्ष्य में रेवड़ी, मूंगफली, फल एवं चाकलेट बांटे गए। स्कूल में पहुंचने पर मुख्य मेहमान एडवोकेट जेके दत्ता एवं नरिन्द्र शर्मा का दोआबा सेवा सम्मति के उप प्रधान यशपाल ¨सह हाफिजाबादी, महासचिव रतन कुमार जैन, कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा, मास्टर हुसन लाल एवं अशोक शर्मा ने स्वागत किया। मुख्य मेहमान जेके दत्ता, एवं नरिन्द्र शर्मा ने कहा कि भारत विकास परिषद् स्लम क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में हर संभव सहयोग देती है। इन बच्चों के साथ लोहड़ी मनाकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। हम सबको भी कोई भी त्यौहार इन बच्चों के साथ जरूर मनाना चाहिए। इस अवसर पर अशोक शर्मा, मास्टर हुसन लाल, अशोक शर्मा, स्कूल ¨प्रसीपल सुमन अग्निहोत्री, सुमन, सुलेखा, रजनी, ऋतु, मंजू, दया एवं विद्यार्थी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी