केंद्र की गलत नीतियों का विरोध करेगा अकाली दल मान

अकाली दल मान (अमृतसर) ने शनिवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और अनुछेद 370 के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jan 2020 04:55 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jan 2020 06:10 AM (IST)
केंद्र की गलत नीतियों का विरोध करेगा अकाली दल मान
केंद्र की गलत नीतियों का विरोध करेगा अकाली दल मान

जेएनएन,नवांशहर : अकाली दल मान (अमृतसर) ने शनिवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और अनुच्छेद 370 के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी जिला प्रधान चौधरी हरबंस सिंह पैली के नेतृत्व में नवांशहर मुख्य कार्यालय में मुसलमान भाईचारे के नौजवानों के साथ पहले एक एक बैठक की गई। इसके बाद यहां चंड़ीगढ़ चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रर्दशन किया गया। पैली ने कहा कि केंद्र मुसलमान भाईचारे की वोट काटकर जनता से धक्का कर रही है, जिसे अकाली दल मान (अ) कभी बर्दाश्त नही करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण देश में हालात खराब हो रहे हैं। उन्होंने कहा, सीएए को सिख भाईचारा कभी बर्दाशत नही करेगा। उन्होंने कहा, केंद्र अपनी गलत नीतियों को लागु करना छोड़ दे नहीं तो अकाली दल मान उनका विरोध करेगी। मुस्लिम भाईचारे को वोट का पूरा अधिकार देना चाहिए। किसी की वोट काटना नहीं चाहिए। इस मौके पर हनीब,सूरमा,बिल्ला,सराएदीन,शौकत अली,शरीफ दिन,जग्गु बल्ली आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी