तीन किलो चूरापोस्त सहित महिला गिरफ्तार

पुलिस ने तीन किलोग्राम चूरापोस्त के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 11:26 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 06:08 AM (IST)
तीन किलो चूरापोस्त सहित महिला गिरफ्तार
तीन किलो चूरापोस्त सहित महिला गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, नवांशहर : पुलिस ने तीन किलोग्राम चूरापोस्त के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। एएसआइ कर्मजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान बस अड्डा कोर्ट रांझा की ओर से एक महिला को आते देखा। पुलिस को देखकर वह घबरा गई और भागने की कोशिश करने लगी। शक के आधार पर पुलिस ने महिला को काबू करके जब उसके दाएं हाथ में पकड़े थैले की तलाशी ली तो उसमें से तीन किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपित की पहचान लंगड़ोया की रहने वाली सीमा के रूप में हुई है।

chat bot
आपका साथी