डिवाइडर तोडकर खंभे से टकराई टवेरा, युवती की मौत पर मौत, आठ घायल

गांव मजारी में सड़क दुर्घटना में एक युवती की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो जिनमें दो की हालत गंभीर है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Feb 2020 06:58 PM (IST) Updated:Sun, 23 Feb 2020 06:58 PM (IST)
डिवाइडर तोडकर खंभे से टकराई टवेरा, युवती की मौत पर मौत, आठ घायल
डिवाइडर तोडकर खंभे से टकराई टवेरा, युवती की मौत पर मौत, आठ घायल

जेएनएन, बंगा : गांव मजारी में सड़क दुर्घटना में एक युवती की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो जिनमें दो की हालत गंभीर है। मृतक की पहचान फिल्लौर निवासी तमन्ना (20) के रूप में हुई है। गाड़ी बहराम निवासी 45 वर्षीय त्रलोक सिह की थी। इसी में सवार होकर सभी गढ़शंकर में एक घरेलू समागम में गए थे। रात को समागम से वापस आते समय हादसा हुआ। घायलों में 85 वर्षीय गुलजारी राम, उनकी 80 वर्षीय पत्नी प्यारी (80), त्रलोक सिंह, 40 वर्षीय उसकी पत्नी सुखजिदर कौर, 35 वर्षीय अनीता पत्नी हरप्रीत सिंह, 18 वर्षीय प्रियंशा, 16 वर्षीय विशाल कुमार, 26 वर्षीय गुरप्रीत सिंह शामिल है। उन्हें गुरु नानक मिशन अस्पताल ढाहां कलेरां में भर्ती करवाया गया है। प्यारी और प्रियंशा की हालत गंभीर बताई गई है। हादसे का शिकार हुए सभी सदस्य एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि वे अपनी रिश्तेदारी में गढ़शंकर से एक घरेलु समागम में भाग लेने के बाद टवेरा गाड़ी से घर लौट रहे थे। गाड़ी त्रलोक सिंह चला रहा था। मजारी के पास उसने गाड़ी से अचानक संतुलन खो दिया, जिसके कारण यह डिवाइडर को तोड़ती हुई दूसरी साइड पर एक खंभे से जा टकराई। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही गांव बहराम में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

chat bot
आपका साथी