17 साल के लड़के ने छह साल के बच्‍चे का किया खौफनाक अंजाम, खुलासे से लोगों के उड़े लोग

एक 17 साल के बच्‍चे ने ऐसा खाैफनाक अपराध किया कि इसके खुलासे से लोगों के होश उड़ गए। उसने छह साल के बच्‍चे से कुकर्म करने के बाद उसकी हत्‍या कर दी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Mon, 02 Sep 2019 09:17 AM (IST) Updated:Mon, 02 Sep 2019 09:17 AM (IST)
17 साल के लड़के ने छह साल के बच्‍चे का किया खौफनाक अंजाम, खुलासे से लोगों के उड़े लोग
17 साल के लड़के ने छह साल के बच्‍चे का किया खौफनाक अंजाम, खुलासे से लोगों के उड़े लोग

नवांशहर, जेएनएन। ए‍क 17 साल के लड़के ने बेहद खौफनाक वारदात की। उसने एक छह साल के बच्‍चे के साथ पहले कुकर्म किया और फिर उसकी हत्‍या कर झाडियों में फेंक दिया। वारदात का खुलासा होने पर लोगों के होश उड़ गए। पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस छह साल के बच्‍चे की हत्‍या के इस मामले में उलझी हुई थी और इसका सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ।

नवांशहर पुलिस बताया कि छह वर्षीय बच्चे की हत्या के करने वाले ने पहले बच्चे के साथ कुकर्म किया। इसके बाद ईंट से बच्चे के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपित को गिरफ्तार कर हत्या व पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसने घर से 300 मीटर की दूरी पर हत्या कर शव को छुपा दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपित बिना डरे शहर में ही रहा।

बिहार के रहने वाले आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी अल्का मीना ने बताया कि शुक्रवार को फोकल प्वाइंट इलाके में छह वर्षीय बच्चा घर से कॉपी लेने के लिए गया, लेकिन घर नहीं लौटा। 31 अगस्त की सुबह इसके बारे में उसके परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बच्चे का पता लगाने के लिए टीमें बनाकर जांच शुरू कर दी। शनिवार शाम को पता लगा कि खून से लथपथ बच्चे का शव फोकल प्वाइंट में जीएस एग्रो प्रोडक्ट कंपनी के नजदीक खाली प्लॉट में झाडिय़ों के पीछे पड़ा है। बच्चे के सिर पर चोट के निशान थे।

जांच के दौरान पता लगा कि बच्चे के साथ हत्या से पहले कुकर्म किया गया था। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। संदिग्धों से पूछताछ गई और फोकल प्वाइंट में काम करने वाले एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया। पकड़ा गया आरोपित 17 साल का बताया जाता है।

यह भी पढ़ें: युवक ने छात्राओं को किए गंदे इशारे, महिला बस ड्राइवर ने पीछा कर पकड़ा और किया बुरा हाल

आरोपित के नाबालिग होने का नहीं मिला सुबूत

एसएसपी अल्का मीना ने बताया कि आरोपित मूलरूप से बिहार के जिला पूर्व चंपारण के तहत आते थाना कल्याणपुर के गांव पकड़ी दीक्षित का रहने वाला है। पुलिस के सामने उसने कबूल किया है कि वह जबरन बच्चे को अपने साथ लेकर गया और उसके साथ कुकर्म किया। बच्चा बेहोश हो गया तो उसने उसके सिर पर ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। एसएसपी ने कहा, हालांकि आरोपित के पास ऐसा कोई सुबूत नहीं मिला है, जिससे उसकी आयु के बारे में पता चल सके। इस संबंध में बिहार में उसके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: 20 रुपये दिहाड़ी पर खेतों में कपास चुगती थी सतनाम कौर, अब बनेगी वेटरनरी डॉक्टर

डेढ़ साल से फैक्टरी में काम कर रहा

आरोपित डेढ़ साल से शहर में ही एक फैक्टरी में काम कर रहा था। फैक्टरी मालिक ने आरोपित का पुलिस वेरीफिकेशन नहीं करवाया था। नाबालिग से काम करवाने के मामले में फैक्टरी मालिक के खिलाफ रिपोर्ट बनाकर डीसी को भेजी जाएगी, ताकि इस संबंध में लेबर एक्ट के तहत कार्रवाई हो सके।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी