स्वस्थ रहना है तो सफाई को जीने का आधार बनाओ

निरोग रहना है तो सफाई अपनाओ जीवन में सफाई का बहुत महत्व है। स्वच्छ भारत अभियान के डेढ़ माह बीत गए

By Edited By: Publish:Fri, 21 Nov 2014 07:51 PM (IST) Updated:Fri, 21 Nov 2014 07:51 PM (IST)
स्वस्थ रहना है तो सफाई को जीने का आधार बनाओ

निरोग रहना है तो सफाई अपनाओ

जीवन में सफाई का बहुत महत्व है। स्वच्छ भारत अभियान के डेढ़ माह बीत गए हैं। शहर में साफ-सफाई के नजारे से लगने लगा है कि लोगों में चेतना आ रही है। सफाई का व्यक्ति के स्वस्थ जीवन में बहुत महत्व है। सफाई अपनाकर निरोग जीवन का लुत्फ उठाएं।

- एडवोकेट कलाधर

सफाई से व्यक्तित्व निखरता है

समाज सेवी व व्यवसायी बलदेव कृष्ण ने कहा कि सफाई में सुंदरता है, जो सभी को अच्छी लगती है। फिर क्यों न सफाई से रिश्ता कायम करें। खुशहाल व निरोग जीवन का आनंद उठाएं। साफ सफाई में ही अपनी व अपने शहर की शान है। बस घर का कूड़ा कर्कट को गलियों में न फेंके।

- बलदेव कृष्ण

सफाई जीवन में खुशहाली लाती है

समाज सेवक डॉ. दिनेश वर्मा बोले जब हम दूसरों से साफ सुथरे रहने की उम्मीद करते हैं, तो क्यों न खुद में भी यह आदत पैदा करें। सफाई के बगैर सुंदरता और सेहत संभव नहीं। इसे अपनी आदत में ढाल लें और रोग रहित जिंदगी जीएं।

- डॉ. दिनेश वर्मा

गंदगी बीमारी की जननी है

समाज सेवी हरजीत कौर काहलो ने कहा कि जहां सफाई है, वहीं सुख समृद्धि है। जहां गंदगी वहीं पर ढेर सारी बीमारियां। अब खुद तय करना कि सुखी जीवन के लिए क्या करना चाहिए। साफ सफाई अच्छी सेहत व व्यक्तित्व को निखारती है। इसलिए स्वच्छ भारत अभियान को जीवन का अंग बनाएं।

हरजीत कौर काहलो

गंदगी व्यक्तित्व विकास में बाधक

समाज सेविका मनजीत कौर ने कहा कि जहां गंदगी है, वहां बीमारी है। यह कई प्रकार की पारिवारिक और सामाजिक समस्याओं को जन्म देती है। इसका सबसे बुरा असर बच्चों के विकास पर पड़ता है और घर में आने वाले मेहमानों पर भी। यह व्यक्तित्व को दागदार करती है।

- मनजीत कौर

chat bot
आपका साथी