प्रिंसिपल बने छह अध्यापकों को किया सम्मानित

कुछ समय पहले पंजाब पब्लिक सर्विस कमिश्न ने पीईएस एक की परीक्षा आयोजित की थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 05:37 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 05:37 PM (IST)
प्रिंसिपल बने छह अध्यापकों को किया सम्मानित
प्रिंसिपल बने छह अध्यापकों को किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब

पंजाब पब्लिक सर्विस कमिशन ने पीईएस एक की परीक्षा आयोजित की थी जिसमे शहर के छह अध्यापकों ने सफलता प्राप्त की थी। इन अध्यापकों की विभिन्न स्कूलों में प्रिसिपल नियुक्ति कर दिया गया। समाज सेवी संस्था मुक्तसर विकास मिशन द्वारा उक्त प्रिसीपलों को बधाई देने और सम्मनित करने के लिए स्थानीय सिटी होटल में समारोह आयोजित किया गया। समारोह की प्रधानगी जगदीश राय ढोसीवाल ने की।

जिले के डिप्टी डीईओ (स) कपिल शर्मा समारोह में मुख्य मेहमान शामिल हुए। विधायक कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी के निजी सचिव बिदर गोनियाना ने विशेष मेहमान और शूगर मिल फरीदकोट के पूर्व डायरैक्टर मनजीत सिंह बराड़ फत्तनवाला ने खास मेहमान के तौर पर शिरकत की। मुख्य मेहमान ने प्रिसिपल दीपक बांसल, पंकज ग्रोवर, अश्वनी कुमार, करन सिंह धालीवाल, गौतम खुराना और दीपक कुमार को मिशन द्वारा शानदार मोमेटो देकर सम्मानित किया। ढोसीवाल ने नव नियुक्त प्रिसीपलों को बधाई दी और इनके उज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में अशोक बांसल, अनीता बांसल, जीनिया बांसल, वासू बांसल, कार्तिक बांसल, मुरारी लाल गरोवर, दलीप कुमार, शशी बाला, बालिका, वरूण खुराणा, सवराज अगरवाल, चीना, इनीका, वरिदर कौर, अशवनी बांसल, सोमावती, रूही, अभिनव अनरूध के इलावा जगवंत सिंह लंबी समेत मिशन के इंज. अशोक कुमार भारती, बिमला ढोसीवाल, मास्टर रजिदर सिंह, ओ.पी. खिच्ची और मनजीत पाल राजू आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी