आरटीओ व राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष को किया सम्मानित

ब्राह्मण सभा की बैठक रविवार को श्री रघुनाथ मंदिर में आयोजित हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Jul 2020 03:17 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jul 2020 03:17 PM (IST)
आरटीओ व राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष को किया सम्मानित
आरटीओ व राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष को किया सम्मानित

संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब

ब्राह्मण सभा की बैठक रविवार को श्री रघुनाथ मंदिर में सभा के अध्यक्ष दीपक पाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। सभा के उपाध्यक्ष चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि सभा द्वारा शुरू किए गए रूख, कुख और पानी बचाओ अभियान में और तेजी लाने के लिए विचार विमर्श किया गया। बैठक में विशेष अतिथि के रूप में रिजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी (आरटीओ) फिरोजपुर रेंज गुरचरण सिंह संधू तथा राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रांत्तीय अध्यक्ष भारत भूषण बिटा उपस्थित हुए।

पंडित सतबीर शास्त्री, आदेश मन्नु शर्मा, मंगत राम शर्मा, शिवकांत शास्त्री, कृष्ण शर्मा ने मंत्रोंच्चारण द्वारा मेहमानों को तिलक लगाया व मौली बांधी। कुलदीप राज शर्मा, विजय शर्मा व राणा शर्मा ने उन्हे सिरोपा भेंट किए। आरटीओ संधू व प्रांत्तीय अध्यक्ष बिटा ने सभा द्वारा चलाए जा रहे रूख, कुख और पानी बचाओ अभियान की भरपूर प्रंशसा की। उन्होंने कहा कि जहां प्रर्यावरण बचाने के लिए पेड़ों की आवश्यकता है वहीं पानी बचाना भी लोगों के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि जल है तो कल है। इसी तरह भ्रूण हत्या रोकने व बेटी बचाने के लिए लोगों को जागरूक करने की भी आवश्यकता है। ब्राह्मण सभा व मंदिर कमेटी द्वारा दोनों मेहमानों को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।

इस मौके पर हरि शर्मा, राम निहाल शर्मा, शांति लाल शर्मा, काला शर्मा, मोंटी शर्मा, अशोक शर्मा, पीयूष शर्मा, मोहित शर्मा, रामू शास्त्री, सुभाष ग्रोवर, सुभाष गुंबर, कुशल कुमार व पप्पी गिरधर उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी