मंदिरों में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब श्रीरामनवमी का त्योहार बुधवार को हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाय

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Apr 2017 04:16 PM (IST) Updated:Wed, 05 Apr 2017 04:16 PM (IST)
मंदिरों में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
मंदिरों में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब

श्रीरामनवमी का त्योहार बुधवार को हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। श्रीरामनवमी पर मंदिरों में नवरात्र शुभारंभ के साथ चल रहे श्री रामायण पाठ संपन्न हो गए। इस मौके पर मंदिरों में जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठे।

इस दौरान मंदिरों में जहां भगवान राम जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। वहीं, कन्या पूजन भी हुआ। शहर के श्रीराम भवन, रघुनाथ मंदिर, श्याम मंदिर, दुर्गा मंदिर, महादेव मंदिर, नर्मदेश्वर शिव मंदिर समेत अन्य मंदिरों में चल रहे रामायण पाठ संपन्न हो गए। मंदिरों में रामायण पाठ करने वाली महिलाओं एवं युवतियों को सम्मानित भी किया गया। मंदिरों में सुबह से दोपहर तक श्रद्धालुओं का आगमन लगा रहा। श्री रघुनाथ मंदिर में रामायण पाठों के समापन के मौके पर श्री मोहन जगदीश्वर आश्रम कनखल हरिद्वार के अनंत श्री विभूषित 1008 महामंडलेश्वर स्वामी दिव्यानंद गिरि जी महाराज श्रद्धालुओं को आर्शीवाद देने पहुंचे।

स्वामी दिव्यानंद जी महाराज ने प्रवचनों की अमृतवर्षा के दौरान श्रद्धालुओं के समक्ष रामनवमी पर प्रकाश डाला। श्रद्धालुओं ने स्वामी दिव्यानंद जी महाराज का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मंदिर प्रांगण सद्गुरु देव महाराज के जयकारों से गूंज उठा। गौरतलब है कि जहां ज्यादातर श्रद्धालुओं ने श्री दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन कर व्रत खोल लिए थे, वहीं कई ने श्रीरामनवमी पर कन्या पूजन के उपरांत अपने व्रत खोले और मां का रुप मानते हुए कन्याओं की पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिरों का माहौल राममय हो गया।

chat bot
आपका साथी