मुक्तसर में कोरोना से एक और मौत, चार और नए पॉजिटिव

जिला श्री मुक्तसर साहिब में बीते दिन एक और कोरोना पीड़ित महिला की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Aug 2020 04:41 PM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2020 05:51 PM (IST)
मुक्तसर में कोरोना से एक और मौत, चार और नए पॉजिटिव
मुक्तसर में कोरोना से एक और मौत, चार और नए पॉजिटिव

संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब

जिला श्री मुक्तसर साहिब में बीते दिन एक और कोरोना पीड़ित महिला की मौत हो गई। सिविल सर्जन डॉ. हरि नारायण ने कोरोना पीड़ित महिला की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मुक्तसर की खंजूरों वाली गली की एक महिला (74) के सैंपल लिए गए थे। जिसे जांच के लिए भेजे गए थे। उन्होंने बताया कि महिला के सैंपल के बाद जब उसे घर ले जाया गया। घर जाते ही महिला की मौत हो गई। सिविल सर्जन ने बताया कि महिला शुगर तथा हार्ट की बीमारी से पीड़ित थी। बताया कि महिला की रिपोर्ट आने से पहले ही घर वालों ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया था। उन्होंने बताया कि शनिवार को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिविल सर्जन ने बताया कि इससे पहले भी गांधी नगर की एक महिला की कोरोना से मौत हो चुकी है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव से मौतों की संख्या दो हो गई है। उन्होंने बताया कि महिला के परिवारिक मेंबरों के सैंपल लेकर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया की शनिवार को चार और कोरोना के मरीज पाए गए है तथा एक मरीज ठीक होकर अपने घर चला गया। एक बादियां गांव का तथा दूसरा गिद्दड़बाहा का है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 14218 लोगों के सैंपल लिए गए हैं जिसमें से 13698 लोगों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है तथा 237 लोग पोजोटिव पाए गए है। जिसमें से 201 लोग ठीक होकर अपने-अपने घर जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब जिले में 34 केस एक्टिव हैं। शनिवार को आई रिपोर्टो में 281 लोग नेगेटिव आए हैं। शनिवार को 19 लोगों के सैंपल लिए गए है तथा अब 297 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। सिविल सर्जन ने लोगों को प्रशासन द्वारा जारी हिदायतों का पालन करने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी