आस्ट्रेलिया का जाली वीजा लगाकर ऐंठे नौ लाख

जागरण संवाददाता श्री मुक्तसर साहिब एजेंट व उसके साथी ने मिलकर जिला रूपनगर के एक व्यक्ति को विदेश भेजने के नाम पर उससे 9 लाख रुपये ऐंठ लिए। जिसके बाद उन्होंने व्यक्ति का आस्ट्रेलिया का जाली वीजा लगवा दिया। जबकि बाद में उसे आस्ट्रेलिया भेजने की बजाए दूसरे देशों में घुमाता रहा है। जहां से उसे कुछ दिन के बाद वापस लौटना पड़ा। जबकि कुछ समय के बाद उन्होंने

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Apr 2019 10:37 PM (IST) Updated:Wed, 03 Apr 2019 06:33 AM (IST)
आस्ट्रेलिया का जाली वीजा लगाकर ऐंठे नौ लाख
आस्ट्रेलिया का जाली वीजा लगाकर ऐंठे नौ लाख

जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब

एजेंट व उसके साथी ने मिलकर जिला रूपनगर के एक व्यक्ति को विदेश भेजने के नाम पर उससे 9 लाख रुपये ऐंठ लिए। जिसके बाद उन्होंने व्यक्ति का आस्ट्रेलिया का जाली वीजा लगवा दिया। जबकि बाद में उसे आस्ट्रेलिया भेजने की बजाए दूसरे देशों में घुमाता रहा है। जहां से उसे कुछ दिन के बाद वापस लौटना पड़ा। कुछ समय के बाद उन्होंने कुछ पैसे वापस कर दिए जबकि छह लाख रुपये वापस नहीं लौटाए। पुलिस मामले की जांच करने के बाद दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव डहर, थाना चमकौर साहिब (रुपनगर) के निवासी तरलोचन सिंह ने बताया कि वह अपने बेटे गुरजोध सिंह को विदेश भेजने का चाहवान था। गांव कराली निवासी संजीव कुमार जोकि सिगापुर गया है उसने मुक्तसर निवासी तेजिदर सिंह के संबंध में बातचीत की। जिससे उसने मिलवा दिया। तेजिदर सिंह निवासी गोनियाना (श्री मुक्तसर साहिब) के साथ बेटे को आस्ट्रेलिया भेजने की बात हुई। जिसने उससे 18 लाख रुपये की मांग की थी। उन्होंने अलग अलग ढंग से उसे 9 लाख 94 हजार 500 रुपये मई 2013 में दिए थे। तेजिदर सिंह व गुरप्रीत सिंह दिल्ली ने मिलकर उसे वीजा लगवा दिया। जब वह दिल्ली एबेंसी में पता करने गए तो उन्होंने बताया कि यह तो जाली है। वापस आ कर उन्होंने तेजिदर सिंह से बात की तो वह कहने लगे कि वह जल्द ही उसे विदेश भेज देंगे। जुलाई 2013 में वह उसके बेटे को थाइलैंड ले गया, वहां से इंडोनेशिया ले गया लेकिन आस्ट्रेलिया नहीं भेजा। अंत उसके बेटे को वापस पंजाब लौटना पड़ा। उन्होंने 2014 में डीएसपी कंवलजीत सिंह को शिकायत दी। शिकायत आने के बाद उक्त लोगों ने उसे पैसे वापस करने के लिए 9 अगस्त 2018 को एफीडेविट दे दिया। बाद में उसे 50-50 हजार रुपये कर 2 लाख 98 हजार वापस कर दिए। लेकिन बाकी पैसे लौटाने के बजाए धमकियां देने लगे।

पुलिस ने इस मामले पर जांच करते हुए तेजिदर सिंह निवासी गोनियाना व गुरप्रीत सिंह निवासी दिल्ली के खिलाफ थाना सिटी में धोखाधड़ी की मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी