20 हजार के लेन देन में फाय¨रग, एक घायल

शहर के अंबेडकर नगर में 20 हजार के लेन देने में हुए विवाद में एक व्यक्ति ने पिस्तौल से फाय¨रग कर दी। इसमें से एक फायर रघुबीर ¨सह के पांव में लगा। जिसे सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Nov 2018 07:05 PM (IST) Updated:Thu, 08 Nov 2018 07:05 PM (IST)
20 हजार के लेन देन में फाय¨रग, एक घायल
20 हजार के लेन देन में फाय¨रग, एक घायल

संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब)

अंबेडकर नगर में 20 हजार के लेन देने में हुए विवाद में एक व्यक्ति ने पिस्तौल से फाय¨रग कर दी। इसमें से एक फायर रघुबीर ¨सह के पांव में लगा। इसे सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद ब¨ठडा रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना गिद्दड़बाहा के एएसाई गुरलाल ¨सह ने बताया कि अंबेडकर नगर निवासी रघुबीर ¨सह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शहर के ही सूरज ने सोनी वर्मा नामक व्यक्ति से 20 हजार रुपये लिए थे जिसके एवज में उसने सोनी वर्मा को खाली चेक हस्ताक्षर कर दिया था। अब सोनी वर्मा ने उस चेक पर पैसे अधिक भर लिए थे। जिस कारण उनका विवाद चल रहा था। बुधवार रात वह उनका राजीनामा करवाने के लिए एकत्रित हुए थे। राजीनामे के दौरान हुई बहस में सोनी वर्मा के साथ आए व्यक्ति हरप्रीत ¨सह उर्फ रूबी ने अपने पिस्तौल से फायर कर दिया जोकि रघुबीर ¨सह के पांव पर लगा। जिसे तुरंत ही सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से डाक्टर जशनप्रीत ¨सह ने बताया कि रघुबीर ¨सह के पाव पर गोली लगी थी। उसका उपचार करने के बाद उसे एक्सरे करवाने के लिए ब¨ठडा भेज दिया गया है। एएसआई गुरलाल ¨सह अनुसा उन्होंने पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए हैं और जल्द ही आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी