गली में कार धोने से रोका तो घर में घुसकर पीटा

जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब शहर की गोडिया प्रेस वाली गली में कार धोने से रोकने पर कुछ लोगों ने घर मे घुसकर एक व्यक्ति को बुरी तरह से पीट डाला। जिसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। उधर पुलिस ने पिता पुत्र को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। गोडिया प्रेस वाली गली निवासी मनीश कुमार ने बताया कि उसकी अनाज मंडी में आढ़त की दुकान है। उसका चाचा अनिल कुमार भी उसी गली में नजदीक ही रहता है। चाचा अनिल कुमार के पड़ोस में रहने वाले वंशू चगती रोजाना ही अपनी कार गली में खड़ी कर साफ करते हैं। जिस कारण पानी उनके

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Jan 2019 04:56 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jan 2019 06:07 PM (IST)
गली में कार धोने से रोका तो घर में घुसकर पीटा
गली में कार धोने से रोका तो घर में घुसकर पीटा

जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब

शहर की गोडिया प्रेस वाली गली में कार धोने से रोकने पर कुछ लोगों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति को बुरी तरह से पीट डाला। पुलिस ने पिता पुत्र को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

गोडिया प्रेस वाली गली निवासी मनीश कुमार ने बताया कि उसकी अनाज मंडी में आढ़त की दुकान है। उसका चाचा अनिल कुमार भी उसी गली में नजदीक ही रहता है। चाचा अनिल कुमार के पड़ोस में रहने वाले वंशू चगती रोजाना ही अपनी कार गली में खड़ी कर साफ करते हैं। जिस कारण पानी उनके दरवाजा के आगे जमा हो जाता है जिस वजह से उन्हें परेशानी होती है। उसके चाचा ने पहले भी कई बार उसे गली में कार खड़ी कर पानी से साफ करने से रोका था। सोमवार शाम भी चाचा ने उसे ऐसा करने से रोका था। जिस कारण वह उसके साथ बहस करने लगे। इस दौरान ही वह दुकान से घर आ गया। उसने कहा कि वह घर में बैठकर बात करते हैं। मुनीश के अनुसार वह चाचा को लेकर घर में चला गया और वंशू चगती व उसके पिता ने पांच सात अन्य लोग बुला लिए जिन्होंने उनके घर का दरवाजा तोड़कर हमला कर दिया। वंशू चगती ने उसके सिर में ईंट दे मारी। इससे वह बेहोश हो गया। उसके चाचा ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। होश आने पर उसके चाचा ने बताया कि उक्त लोगों ने उसे लातों से पीटने के साथ ही घर में महिलाओं के साथ भी दु‌र्व्यवहार किया। लोग एकत्रित होने के कारण वह मौके से भाग गए।

पुलिस ने मुनीश कुमार के बयानों पर वंश चगती, उसके पिता विजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन आरोपितों की गिरफ्तारी बाकी है।

chat bot
आपका साथी